कटनी :- पत्थर पर सिर पटक हत्या करने वाला सीरियल किलर पुलिस के गिरफ्त में

कटनी :- पत्थर पर  सिर पटक हत्या करने वाला सीरियल किलर पुलिस के गिरफ्त में

कटनी , अभिषेक दुबे । बीते दिनों कटनी जिले में एक ही तरीके से एक ही व्यक्ति द्वारा  अलग – अलग जगहों  पर दो हत्या के मामले दर्ज किए गये । हत्या को अंजाम देते ही किलर फरार हो गया था। लेकिन  पुलिस की मस्सक्क्त और कड़ी मेहनत के कारण बमुश्किल  पुलिस हत्यारे को पकड़ने में कामयाबी हुई ।

जानकारी के लिए  बता दे कि माधवनगर थाना के अंदर पड़ने वाले  पिपरौन्ध क्षेत्र  में एक विकलांग व्यक्ति की हत्या हुई और यह मामला  मृतक के परिजनों द्वारा झिंझरी चौकी में दर्ज करवाया गया ।  तो दूसरी ओर , दूसरी हत्या कुठला थथाना के अंदर आने वाले इंदिरा आवास कालोनी में घटित हुई । इस केस में  33 वर्षीय युवक की हत्या हुईं , जिसका मामला कुठला थाना में दर्ज किया गया ।

[dgv_vimeo_video id=”673546788″]

यह भी पढ़े … आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम शिवराज सिंह का बड़ा तोहफा, ऐसे मिलेगा लाभ

चौकाने वाली बात यह थी की , दोनो ही हत्या पत्थर सर पर पटककर की गई  और दोनों ही हत्या को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया । जो आदतन शराब पीने के लिए पैसे की माँग करता था , दोनों ही जुर्म शराब पीने के लिए पैसे मांगे रहे और रुपये न मिलने पर मृतकों के सर पर पत्थर से वार कर उनकी हत्याएं कर देता था।

आरोपी को पकड़ने के फिराक में पुलिस कारवाई  कर रही थी,तभी इंद्रा नगर निवासी कैलाश उर्फ झोला चौधरी भागने के लिये ब्रिज के निचे खड़े होकर गाड़ी का इंतजार कर रहा था, सूचना मिलने पर पुलिस फौरन अपराधी के तलाश में पहुंची  पुलिस के गिरफ्त में आ गया , हालांकि हत्यारे ने भागने की पूरी कोशिश की , लेकिन विफल रहा । अपराधी को गिरफ्तार करने कि जानकारी  कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने मेडियकर्मियों  दी ।

[dgv_vimeo_video id=”673546018″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews