Katni News: चाकू मारकर डकैती का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक अब तक फरार, पढ़ें पूरी खबर

Katni News: चाकू मारकर डकैती का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक अब तक फरार, पढ़ें पूरी खबर

Katni News: कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र आधारकाप के शर्मा परिवार पर चाकू से वार कर डकैती करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 आरोपियों को उत्तरप्रदेश से अरेस्ट किया गया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास सोने के आभूषण के साथ-साथ एक लॉकर भी बरामद किया है। इस घटना के कारण शर्मा परिवार के मुखिया मनीष शर्मा ने मौत हो गई।

6 युवकों ने दिया डकैती को अंजाम

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि, “हत्या और डकैती करने वाले आरोपियों की पहचान मृतक मनीष शर्मा द्वारा की गई थी। और वो लोग उन्हे अंकल कह कर संबोधित करते थे और इसी का फायदा उठाते हुए सभी 6 आरोपियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 18-25 वर्ष आयु के युवकों ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।”

पुलिस ने लिया एक्शन

आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर अलग-अलग क्षेत्रों में नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी एन.के.जे. थाना प्रभारी रंगनाथ नगर, सायबर सेल प्रभारी एवं चौकी प्रभारी खिरहनी को हमराह स्टाफ के साथ रवाना किया गया। घटना में शामिल चार आरोपियों रवि निषाद, आशीष निषाद, कुलदीप निषाद, साहिल निषाद को यूपी के ग्राम बनवार थाना मउ जिला चित्रकूट (उ.प्र.) में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

[dgv_vimeo_video id=”843636492″]

आरोपियों ने कहा

आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि, “4 जुलाई को  चार लोग घर के अंदर घुसे थे और दो युवक घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे, जो पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर छिप गए थे और घटना के बाद से ही फरार हैं।” पुलिस ने सचिन निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी साहिल निषाद की तलाश अभी भी जारी है।

104 ग्राम सोना और 5 रुपये बरामद

आरोपियों के पास 104 ग्राम कीमती सोने के आभूषण और 5 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। वहीं एक सोने की अंगूठी और नथ की तलाश जारी है। आरोपी रवि निषाद के खिलाफ मारपीट, आशीष निषाद के खिलाफ मारपीट व जुआ और साहिल निषाद के खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews