Katni News: शराब दुकान खोले जाने पर बवाल, आक्रोशित महिलाओं ने पलटा टपरा, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

Katni News: शराब दुकान खोले जाने पर बवाल, आक्रोशित महिलाओं ने पलटा टपरा, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

Katni News: कटनी में रहवासी इलाके में शराब दुकान खोले जाने पर महिलाओं ने जमकर विरोध किया। सोमवार को जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र मंगलनगर रामकृष्ण वार्ड के एक प्राइवेट प्लॉट में शराब की दुकान के लिए एक टपरा रखा गया था, जिसे आक्रोशित महिलाओं ने पलट दिया। इस दौरान क्षेत्रीय महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

स्थानीय महिलाओं के मुताबिक रवि पांडे नामक व्यक्ति के प्लॉट में शराब दुकान खोलने के लिए एक टपरा रखा गया था। जिसकी सूचना मिलते ही महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। मौके पर उन्होनें जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि शहर के मोहल्ले-मोहल्ले में शराब दुकान क्लिनिक की तरह खुलते जा रहे हैं। जिससे आसपास का माहौल खराब होता है।

[dgv_vimeo_video id=”824814112″]

[dgv_vimeo_video id=”824814836″]

स्थानीय सिला बाई ने  कहा कि, “स्थानीय लोग रहवासी इलाके में शराब की दुकान नहीं खुलने देना चाहते, क्योंकि इलाके में लड़कियों और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। पास में मंदिर भी है। यहाँ शराब की दुकान खुलने पर आयदिन हंगामा होगा, गाली-गलौज होगा और आसपास का माहौल खराब होगा। । इसलिए मंगलनगर में कोई भी शराब की दुकान न खुले इसका प्रयास हम कर रहे हैं।” उन्होनें यह भी कहा की इस मामले में वे लोग कलेक्टर के पास ज्ञापन भी सौपेंगे।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews