Katni News : घुघरा फाॅल में नहाने के दौरान डूबे दो युवक, एक का मिला शव, दूसरे युवक की तलाश जारी

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है जहाँ कुठला थाने के बिलहरी चौकी क्षेत्र के घुघरा फाॅल में नहाने के दौरान डूबे दो युवकों में से एक कि लाश दो दिन बाद एसडीआएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में मिली है। जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है। एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम लगातार युवक कि तलाश कर रही है।

यह है पूरी घटना

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बड़ागांव निवासी सुदामा पिता नारायण यादव (32) और अनिल पिता छोटेलाल यादव (35) घुघरा फाल में नहाने के दौरान पांच अगस्त को डूब गए थे। युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद उनकी तलाश शुरु की गई। होमगार्ड के गोताखारों को जब घुघरा फाॅल में डूबे युवक नहीं मिले तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

गौरतलब है कि लगातार रेस्क्यू करने के बावजूद भी दो दिन तक युवकों का शव नहीं मिला। सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। रेस्क्यू के दौरान घुघरा फाॅल के पास सुदामा यादव का शव मिल गया। जबकि अनिल यादव को अब तक शव नहीं मिला है। जिसकी तलाश की जा रही है। सुदामा यादव के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews