मरीज गिड़गिड़ाता रहा, गार्ड डंडे बरसाता रहा, कटनी जिला अस्पताल का मानवता शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल

मरीज गिड़गिड़ाता रहा, गार्ड डंडे बरसाता रहा, कटनी जिला अस्पताल का मानवता शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल

कटनी, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (MP) में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण (Corona infection) से लोग परेशान हो रहे है जिसके कारण लोगों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही और लोग दर-दर भटकने को मजबूर है, तो वही कुछ अस्पताल के सुरक्षा गार्डों के द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है कटनी (Katni) के जिला अस्पताल से जहां अस्पताल की सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज को डंडे से पीटा जा रहा है, यह वीडियो सोशल मीडिया (social media) में जमकर वायरल भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें…मुरैना : फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक से मारपीट, बाइक भी तोड़ी

इस वीडियो में दिख रहे युवक के बारे में बताया जा रहा है कि उसकी हालत मानसिक रूप से ठीक नहीं है, जिसके कारण वह अस्पताल में इधर-उधर बैठ जाता है, जिस पर नाराज सुरक्षा गार्ड द्वारा उसे अस्पताल से हटाने के लिए डंडे का इस्तेमाल किया गया और युवक को पीटा गया। मरीज गिड़गिड़ाता रहा और गार्ड ने एक न सुनी और हार कर उस मरीज को वहां से जाना पड़ा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा वाक्य अक्सर सामने आता रहता है जहां पर गाड़ी द्वारा मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है। अस्पताल द्वारा अगर मरीजों से साथ इस तरह का व्यवहार किया जायेगा तो बेचारे मरीज आखिर कहां जाएंगे ये सोचने वाली बात है। फिलहाल यह वीडियो सामने आने के बाद कटनी जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों की हकीकत सामने आ गई है अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा गार्ड के ऊपर क्या कार्रवाई करता है या फिर ऐसे ही लाचार मरीजों पर गार्ड डंडा बरसाते रहेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews