कटनी में युवक पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, घटना CCTV कैमरे में कैद

कटनी में युवक पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, घटना CCTV कैमरे में कैद

Katni News : कटनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। साथ ही, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानें…

खिरहनी फाटक क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला खिरहनी फाटक क्षेत्र का है। जब ट्रेन में सफर कर रहे युवक का कुछ बदमाशो ने मोबाइल छीन लिया और उतर कर भाग गए। जिसका पीछा करते हुए युवक भी मौकास्थल पर पहुंच गया, जहां बदमाशों ने युवक को घेर लिया। जिसके बाद वाद-विवाद करते हुए एक युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वहीं, युवक कुछ दूर जाने के बाद जमीन पर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”844122098″]

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान महेश कोल के रुप में हुई है जो कि सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम नादान टोला का रहने वाला है। आगे उन्होंने बताया कि युवक कटनी से रीवा की तरफ जाने वाली ट्रेन में सफर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद युवक ट्रेन से उतरकर युवकों का पीछा करने लगा। तभी अज्ञात आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और दम तोड़ दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

[dgv_vimeo_video id=”844121521″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews