BJP सांसद ने 4 जिलों के कलेक्टरों को लिखा पत्र, ये है वजह

nandkumar-singh-controversial-statement-on-rahul-gandhi

खंडवा।

खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान(Khandwa-Burhanpur Lok Sabha MP Nandkumar Singh Chauhan) अपने क्षेत्र के जिसमें 4 जिले आते हैं, खंडवा-बुरहानपुर-खरगोन और देवास (Khandwa-Burhanpur-Khargone and Dewas) जिले के कलेक्टर (Collector) को पत्र लिखकर अपील की है कि कोरोना की महामारी ने देश और दुनिया के सामने अनेक संकट खडे कर दिये है । मजदूर से लेकर उद्योगपति तक सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है । आर्थिक रूप से सभी वर्गों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है । कोरोना की इस त्रासदी में सबसे अधिक आहत हुआ है , परेशान हुआ है और जिस तक सामान्य तौर पर किसी प्रकार की सहायता / राहत नहीं पहुंची तो वह है मध्यम वर्ग ।

मध्यम वर्ग अपने बच्चों को ही अपनी जमा पूंजी समझता है और उनका भविष्य बनाने के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा देने की भरपूर कोशिश करता है । यही वह मध्यम वर्ग है जो अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले इसलिए निजी शिक्षा संस्थाओं में पढाता है । आर्थिक परेशानियों उठाकर भी अपने बच्चों को हर संभव अच्छी शिक्षा मिले यह प्रयत्न करता है । अभी व्यापार , उद्योग सभी बंद है । ऐसी स्थिती में निजी शिक्षा संस्थाओं की विभिन्न तरीके से ली जाने वाली फिस एवं शुल्क इस संकट काल में भारी बोझ है । अतः मेरा अनुरोध है कि ट्यूशन फिस के अलावा निजी शिक्षा संस्थान जो अन्य प्रकार की फिस या शुल्क लेते है वह इस वर्ष न लें , स्कुल ड्रेस के लिए बाध्य न करें , ट्यूशन फिस भी किश्तों में लें । ट्यूशन फिस को छोडकर अन्य शुल्क या फिस जैसे बिल्डिंग शुल्क , फर्नीचर शुल्क , कम्प्युटर लेब शुल्क , स्पोर्ट शुल्क इत्यादी इस वर्ष न लें कृपया आप निजी शिक्षा संस्थाओं से बातचीत कर अपने अधिकारों का उपयोग कर निजी स्कुलों में पढ़ने वाले छात्रों के पालकों को राहत दिलाने का कष्ट करें । .

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews