जबलपुर।संदीप कुमार।
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने नई शराब नीति को लेकर अपनी रूप रेखा क्या सार्वजनिक की विपक्ष ने प्रदेश सरकार के ऊपर हल्ला बोलना शुरू कर दिया।जबलपुर में आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने शराब नीति को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार घर घर शराब पहुँचाने में क्यो जुटी हुई है मैं समझ नही पा रहा हूँ।भाजपा सरकार में भी शराब दूकाने थी पर अब तो शराब नीति को लेकर हद हो गई।फीमेल फ्रेंडली वाइन आउटलेट पर भी राकेश सिंह बोले।उन्होंने कहा कि शराब पर सरकार क्यो इतना जोर दे रही है यह समझ से परे है सरकार चाह रही है कि अगर पूरा परिवार साथ मे बैठकर शराब पीता है तो उस से सरकार को राजस्व का फायदा होगा।वर्तमान सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए देश की सांस्कृतिक से खिलवाड़ करने का काम कर रही है,लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश देश मे पहला राज्य ऐसा होगा जो कि सर्वसुविधायुक्त शराब परोसने की तैयारी में लगा हुआ है।
राकेश बोले-समझ नही आ रहा शराब पर इतना जोर क्यों दे रही है सरकार
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






