कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह के प्रचार वाहन ने 10 साल के बच्चे को कुचला, मौत

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह के प्रचार वाहन ने 10 साल के बच्चे को कुचला, मौत

खंडवा, डेस्क रिपोर्ट। चुनावी सरगर्मियों के बीच शनिवार को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa District) में बड़ा हादसा हो गया । यहां मांधाता विधानसभा क्षेत्र (Mandhata Assembly Constituency) से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह (Congress candidate Uttam Pal Singh) के प्रचार वाहन ने एक दस साल के बच्चे की मौत हो गई । पुलिस (Police) ने केस दर्ज करके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और कार जब्त कर ली। ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी बैठे हुए थे, हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है।

घटना शनिवार दोपहर मूंदी थाना के उदयपुरा गांव की है जब कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में फॉर्च्यूनर कार (Fortuner car) से प्रचार किया जा रहा था, तभी वाहन ने सड़क पर खेल रहे 10 वर्षीय मंयक पुत्र बंशीलाल को टक्कर मार दी, मंयक की चीख सुनते ही आसपास के ग्रामीण मदद के दौड़े और उसे ताबड़तोड़ अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तलाशने लगे। इस बीच प्रचार वाहन का ड्रायवर नरेंद्र सिंह घायल मंयक को कार से मूंदी अस्पताल ले आया। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हादसे की जानकारी लगते ही कांग्रेस प्रत्याशी के पिता पूर्व विधायक राजनारायण सिंह (Former MLA Rajnarayan Singh) मूंदी अस्पताल पहुंचे और फिर थाने जाकर जानकारी ली।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह गाड़ी उन्हीं की है और उनकी कंपनी के नाम से दर्ज है। घटना के समय वे दूसरी जगह प्रचार पर थे। उन्होंने मूंदी थाने में इसकी सूचना देते हुए कार और उसके ड्राइवर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।उनकी संवेदना मृतक परिवार के साथ है।ग्रामीणों का कहना है कि कार उत्तम पाल सिंह की कंपनी की है। यह वाहन पुरनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दर्ज है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 68-सीए- 0099 को पुलिस ने जब्त कर मूंदी थाने में खड़ा किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews