सीधी तहसीलदार पर जानलेवा हमले के बाद खंडवा तहसीलदारों ने दीया कलेक्टर को ज्ञापन

सीधी तहसीलदार पर जानलेवा हमले के बाद खंडवा तहसीलदारों ने दीया कलेक्टर को ज्ञापन

खंडवा, सुशील विधानी। सीधी प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में समस्त तहसीलदारों / नायब तहसीलदारों द्वारा आज खंडवा कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और सुरक्षा की मांग की गई। दरअसल, जिला सीधी तहसील कुसमी में पदस्थ नायब तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर कल रात्रि भयानक जानलेवा हमला हुआ था, जिसके कारण वो गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायल तेहसीलदार का रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकि है। जिससे नाराज तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने आज ज्ञापन सौंपा है और उनकी मांग है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

ज्ञापन में बताया गया कि हर बार उन्हें आश्वासन देकर बात खत्म कर दी जाती है पर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाएं जाते है। आगे ज्ञापन में कहा गया कि एक ओर शासन हमसे राजस्व विभाग से इतर विभागों के काम जैसे अतिक्रमण विरोधी अभियान , एंटी – माफिया अभियान , कामाबाजारी विरोधी अभियान , खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य भाति तो करवाता रहता है। लेकिन जब पर्यामा सुरक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात आती है तो ही टाकतीन पाता है।

अतः हम सभी तहसीलदारा / नायब तहसीलदारों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि अब हम राजस्व विभाग में इतर अन्य विभागों के कार्यों जैसे अतिक्रमण विरोधी अभियान , एंटी – माफिया अभियान , कालाबाजारी विरोधी अभियान , खनिओं के अवैध उत्खनन / परिवहन / भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य आदि करने का पूरी तरह सविनय बहिष्कार करेंगे। साथ ही शासन से मांग करते है कि 48 घंटे के भीतर हमारे साथी नायब तहसीलदार मिश्रा पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएं और हमें सुरक्षा दी जाएं। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हमें विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews