प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही उतारा था पति को मौत के घाट, प्रेमी संग गिरफ्तार

nephew-murder-three-including-uncle-and-aunt

खंडवा।सुशील विधानी।

पिपलौद थाना क्षेत्र के भूतनी गांव में हुए कत्ल का खुलासा पिपलोद पुलिस ने आठ घंटे बाद ही सोमवार दोपहर किया । घटना के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपी लालजी रतन व बसंत हरिराम ने ही किशन पिता रामरतन ( 26 ) की हत्या करना कुबूल किया । हत्या की साजिश रचने पर मृतक की पत्नी फूलवती को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है । आरोपियों से पूछताछ के लिए सोमवार दोपहर एसपी विवेक सिंह पिपलौद थाना पहुंचे । उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया । पिपलौद थाना टीआई शिवराम झमरा ने बताया मृतक किशन की पत्नी फूलवती का उसके पड़ोसी लालजी से दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था । किशन को संदेह होने पर वह शराब पीकर फूलवती के साथ रोज विवाद करता था । फूलवती परेशान हो गई थी । उसने प्रेमी लालजी से कहा किशन को रास्ते से हटा दो या मुझसे दोस्ती खत्म करा दो । इस पर लालजी ने किशन की हत्या की तैयारी कर ली । लालजी ने दोस्त बसंत हरिराम को भी इसमें शामिल कर लिया । 19 जुलाई की शाम बसंत और किशन ने साथ बैठकर एक – एक गिलास शराब पी । इसके बाद दोबारा पीने जा रहे थे । तभी गांव के ही एक खेत के पास सुनसान इलाके में बसंत ने किशन को टांग मारकर पटक दिया । पीछे से आरोपी लालजी आ गया । लालजी ने किशन का गला दबाया और बसंत ने पैर पकड़े । उधर मृतक किशन की पत्नी अपने प्रेमी लालजी से मोबाइल फोन पर पूछ रही थी कि काम हुआ कि नहीं है । हत्या के बाद फूलवती ने कहा ठीक है उसे ( मृतक किशन ) को घर के बाहर पटक जाओ । दोनों आरोपी मृतक की लाश को उसके घर के बाहर फेंककर चले गए । पिपलौद थाना टीआई शिवराम झमरा व उनकी टीम ने आठ घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया । टीआई झमरा ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश करेंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews