खरगोन, बाबूलाल सारंग। कोरोना (corona) की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए वैक्सीनेशन कैंप (vaccination camp) संचालित किया जा रहा जा है। वहीं खरगोन (Khargone) के बड़वाह उपजेल में वैक्सीनेशन का विशेष सत्र लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए इस सत्र में कैदियों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए है।

यह भी पढ़ें…तीसरी वेब को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क, कहा- संक्रमित बच्चों में नहीं नजर आते लक्षण…

जेलर श्यामलाल वर्मा जानकारी देते हुए बताया कि एक-एक करके सभी कैदियों को वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने बताया कि पहले 4 कैदी कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इसके साथ ही ये जानकारी भी दी गई की कोरोना से बचाव के लिए हमे किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं बड़वाह बीएमओ (Barwaha BMO) डॉ राजेन्द्र मीमरोठ ने बताया की सुबह 9 बजे से कैंप लगाया था। जो दोपहर 1 बजे तक चला। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) के साथ कैदियों को टीके लगाए गए है। पूरे सत्र में 122 कैदियों को टीके लगे है। दो कैदियों को पहले से वैक्सीन लग चुकी है। जबकि दो कैदी चिन्हित बीमारी से ग्रसित होने के कारण उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई गई। बतादें कि कोरोना को हारने के लिए फिलहाल एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन है। जिसके चलते पूरे देश में हर वर्ग के लोगों को फ्री वैक्सीन लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें…MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों-जिलों में बारिश के आसार, 3 जून को केरल पहुंचेगा मानसून