ओंकारेश्वर : मंदिर बंद लेकिन ऑनलाइन बुकिंग चालू, बेंगलुरु से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

ओंकारेश्वर : मंदिर बंद लेकिन ऑनलाइन बुकिंग चालू, बेंगलुरु से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

ओंकारेश्वर, बाबूलाल सारंग। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश भर में कर्फ्यू की स्थिति है और इस दौरान सभी प्रमुख मंदिर एवं ज्योतिर्लिंग में भी दर्शन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन ओकारेश्वर श्री जी मंदिर ट्रस्ट की ऑनलाइन दर्शन सुविधा में अब भी बुकिंग हो रही है और इस कारण बेंगलुरु का एक परिवार ओंकारेश्वर पहुंच गया। उन्होने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी लेकिन यहां आने पर पता चला कि दर्शन बंद है, ऐसे में श्रद्धालु परिवार को मायूस लौटना पड़ा।

दमोह- महंगाई के खिलाफ युवक कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

ट्रस्ट की ऑनलाइन बुकिंग की अनियमितता के चलते श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। बेंगलुरु निवासी सुमित चरण ने अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ 2 जून को ओंकारेश्वर श्री जी मंदिर ट्रस्ट की ऑनलाइन दर्शन की सुविधा का लाभ लेते हुए 600 रूपये की पर्ची जमा कराई तथा दर्शन करने यहां आ पहुंचे। लेकिन ट्रस्ट के कर्मचारियों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते ज्योतिर्लिंग मंदिर शासन के नियमानुसार बंद है। इस पर परेशान सुमित चरण ने बताया कि हमने नलाइन रसीद कटवा कर दर्शन करने इतनी दूर से आए हैं।  हम लोग काफी दूर से दर्शन के लिए आए इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। ट्रस्ट के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन ने कहा कि तकनीकि खामी की वजह से मंदिर वेबसाइट पर ऐसा हुआ है। इसके लिए श्रद्धालुओं को हुई असुविधा के लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के कर्मचारियों से लापरवाही को सुधारने का सुझाव दिया जिससे अन्य लोग असुविधा का शिकार ना हो।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews