खरगोन,बाबूलाल सारंग। खरगोन जिले के अंतर्गत बलवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुख्तियारा में खेत के अंदर जमीन को लेकर दो पक्षो में विवाद, मारपीट में तब्दील हो गया। दोनो पक्षो में जमकर धारदार हथियार चलने से सात महिला-पुरुष घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था मे बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी मानसिंग ठाकुर एवं बलवाड़ा पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल कालू,अनिता,प्रताप,श्रीराम को इंदौर रेफर किया।पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में सात महिला-पुरुष घायल हुए थे। दोनो पक्षों ने पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ज़मीनी विवाद में जमकर चले धारदार हथियार, 07 घायल
Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:





