Apple का नया MacBook जल्द आ सकता है 15 इंच डिस्प्ले के साथ, ऐसे हो सकते हैं फीचर्स, जाने

Apple का नया MacBook जल्द आ सकता है 15 इंच डिस्प्ले के साथ, ऐसे हो सकते हैं फीचर्स, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Apple जल्द ही अपने नए MacBook को लॉन्च कर सकता है। 2023 में Apple MacBook Air लॉन्च हो सकता है। फिलहाल कंपनी अपने इस प्रोडक्ट पर काम कर रही है। यदि आपको भी Apple के प्रोडक्टस है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक Apple MacBook Air में 15 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। 2023 के मिडल में या फिर उसके बाद इस डिवाइस को Apple लॉन्च कर सकता है। 15 इंच वाले MacBook के दो वेरिएन्ट मौजूद हो सकते हैं।

यह भी पढ़े… Poco X4 GT जल्द आ रहा मार्केट में मचाने धूम, इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म

हालांकि अब तक कंपनी ने इस बात को कन्फर्म नहीं किया है। इस डिवाइस का नाम भी अलग हो सकता है। यह कहा जा है की इसका नाम MacBook Pro भी हो सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है की यह MacBook मौजूद MacBook के मॉडल से अगल होगा और इसमें मिलने वाले फीचर्स भी नए होंगे। तो वहीं अब तक 11 इंच और 12.9 इंच का MacBook आ चुका है, जो यूजर्स को काफी पसंद भी आया।

Apple ने इन दोनों ही प्रोडक्टस में सुधार भी किए हैं, जिससे इनके पावर की खपत घटकर 30% पहुँच चुकी है। तो वहीं नए Apple MacBook में बेहतरीन रिफ्रेश रेट भी उपलब्ध हो सकती है। हालांकि सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है की MacBook के 12 इंच से भी कम डिस्प्ले वाले मॉडल का प्लान Apple बना रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews