Hindi News

गर्मी में लिपस्टिक बार-बार छूट जाती है? जानिए वो 3 हैक्स, जो हर स्मार्ट लड़की अपनाती है

Written by:Bhawna Choubey
Published:
गर्मियों में मेकअप करना वैसे ही मुश्किल होता है, ऊपर से लिपस्टिक बार-बार छूट जाना तो सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। चाहे पार्टी हो या ऑफिस, लिपस्टिक अगर बार-बार हटने लगे तो लुक भी फीका पड़ जाता है।
गर्मी में लिपस्टिक बार-बार छूट जाती है? जानिए वो 3 हैक्स, जो हर स्मार्ट लड़की अपनाती है

हर महिला चाहती है कि वो जब भी घर से बाहर निकले तो उसका लुक सबसे ख़ास और ख़ूबसूरत दिखाई दे। इसके लिए मेकअप का ख़ास रोल होता है, मेकअप न सिर्फ़ चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि यह कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है। माथे की बिन्दी से लेकर काजल और लिपस्टिक तक हर एक चीज़ का ख़ूबसूरती में बड़ा रोल होता है। ख़ासतौर पर लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा सा लगता है।

लेकिन अक्सर गर्मियों के मौसम में देखा जाता है लिपस्टिक होंठों पर ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाती है। कुछ ही देर में लिपस्टिक हट जाती है, अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हो जाते हैं, या फिर आप भी बार बार लिपस्टिक लगाने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में आज़म कुछ ऐसे आसान स्मार्ट हैक्स लेकर आए हैं, जो हर लड़की को पता होना चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

लंबे समय तक कैसे टिकी रैहगी लिपस्टिक (Lipstick Hacks)

कंसीलनर लगाएं

अगर आपके होठों से लिपस्टिक जल्दी हट जाती है, तो एक आसान तरीक़ा यह है कि लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर हल्का सा कंसीलनर लगा लें। ऐसा करने से लिपस्टिक रंग निखरकर आएगा, और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

बर्फ़ रगड़ें

अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, तुम एक आसान तरीक़ा है कि आप सबसे पहले अपने होठों पर बर्फ़ रगड़ें। बर्फ़ लगाने से होंठों की त्वचा को ठंडक पहुँचती है। जिससे लिपस्टिक बेहतर तरीक़े से होंठों पर जमी रहती है। बर्फ़ लगाने के बाद कुछ देर के लिए ही होठों को सूखने दें, इसके बाद लिपस्टिक लगाएं।

लूज़ पाउडर लगाएं

लिपस्टिक को ज़्यादा देर तक टिकाए रखने के लिए, एक आसान उपाय यह भी है कि लिपस्टिक लगाने के बाद उसकी पर हल्का हल्का लूज़ पाउडर लगा सकती है। ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है, और लिपस्टिक का रंग भी निखर जाता है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews