हीरोइन जैसा लुक चाहिए? ट्राय करें ये 3 ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स, जो हर स्किन टोन पर लगते हैं कमाल

अगर आप भी हीरोइन जैसा स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो लिपस्टिक के ये 3 ट्रेंडी शेड्स आपके लिए परफेक्ट हैं। ये रंग न केवल ट्रेंड में हैं, बल्कि हर स्किन टोन पर जचते हैं। जानिए कौन-से लिपस्टिक शेड्स इस समय लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
Lipstick Shades

मेकअप की दुनिया में लिपस्टिक एक ऐसी चीज है जो किसी भी लुक को मिनटों में बदल सकती है। सही लिपस्टिक शेड (Trendy Lipstick Shade) न सिर्फ चेहरे को निखारता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। यही वजह है कि हर लड़की के पर्स में एक नहीं, बल्कि कई लिपस्टिक शेड्स होते हैं।

अगर आप भी हीरोइनों जैसा स्टाइलिश और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो समय है ट्रेंडी शेड्स को अपनाने का। आजकल कुछ खास लिपस्टिक रंग सोशल मीडिया से लेकर फैशन रनवे तक छाए हुए हैं। आइए जानते हैं ऐसे 6 लिपस्टिक शेड्स जो इस साल सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

लिपस्टिक के ये ट्रेंडी शेड्स देंगे स्टाइलिश ग्लैम लुक

बोल्ड रेड

रेड लिपस्टिक कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती। चाहे शादी हो, पार्टी या ऑफिस मीटिंग – रेड हर मौके के लिए परफेक्ट है। यह चेहरे को एकदम ब्राइट बना देता है और आपकी मौजूदगी को खास बना देता है। डीप रेड, चेरी रेड और मर्ज़ी रेड जैसे टोन आजकल सबसे ज़्यादा चलन में हैं।

रोज पिंक

अगर आपको सॉफ्ट और फ्रेश लुक चाहिए तो रोज पिंक बेस्ट ऑप्शन है। यह शेड कॉलेज गोइंग लड़कियों से लेकर ऑफिस वर्किंग वुमन तक सभी की फेवरेट है। यह रंग दिन में पहनने के लिए एकदम उपयुक्त है और हर स्किन टोन पर बहुत खूबसूरत लगता है।

ब्राउन न्यूड

जब बात हो मिनिमल मेकअप की, तो न्यूड ब्राउन शेड सबसे बेस्ट रहता है। ये उन महिलाओं के लिए आदर्श है जो ज़्यादा मेकअप पसंद नहीं करतीं लेकिन स्टाइल में कोई समझौता भी नहीं चाहतीं। इसे आप कैजुअल डे, ऑफिस या मीटिंग्स में आसानी से कैरी कर सकती हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews