Hindi News

Foods To Boost Memory: बढ़ेगी याददाश्त, एक्टिव होगा दिमाग, रोजाना खाएं ये 5 फूड्स, देखें लिस्ट

Published:

Foods To Boost Memory: दिमाग शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। जो अन्य अंगों को भी कंट्रोल करता है। स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी दिमाग भी जरूरी होता है। लगातार फ़ंक्शन और परिस्थितियों के करण मानव मस्तिसक में कई बदलाव होते हैं। जिसका असर याददाश्त पर भी होता है। ऐसे कई कारण हैं जो दिमाग को स्लो बनाते हैं। जिसके कारण भूलने की आदत हो जाती है। लोग बिना कोई भी छोटी-छोटी भूलने लगते हैं। इस आदत का असर आमटौर के जीवनशैली पर पड़ता है। जॉब हो या पढ़ाई दोनों पर इसका बहुत असर पड़ता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं तो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

नट्स और बीज

दिमाग के बेहतरीन फ़ंक्शन के लिए नट्स और सीड्स का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इनमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इन्हें डायट में शामिल करने से ब्रेन के हेल्थ में सुधार होता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में फ्लैवोनॉइड नामक पदार्थ पाया जाता है, जो दिमाग में रक्त प्रभाव को बढ़ाता है। जिससे याददाश्त तेज होती है और मूड में भी सुधार हाट है।

हल्दी

हल्दी भारतीय मसालों में से एक है। यह कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसमें curcumin नाम का कम्पाउन्ड पाया जाता है, जो एंटी-इनफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से दिमाग एक्टिव रहता है और मेमोरी में भी सुधार होता है।

पत्तेदार साग

सेहत के लिए साग का सेवन बहुत जरूरी होता है। पालक्, कोलार्ड और केल में विटामिन ई, विटामिन के और फोलेट जैसे गुण भी होते हैं। ये सारे गुण दिमाग के लिए बहुत जरूरी होते हैं। पत्तेदार सागों कॉ आहार में शामिल करने से मेमोरी ठीक होती है।

ब्लूबेरिज

ब्लूबेरिज दिमाग के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसे ब्रेन बेरी के नाम से जाना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जो संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करता है। एक स्टडी के मुताबिक नियमित तौर पर इसका सेवन करने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग एक्टिव होता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews