महंगे प्रोडक्ट नहीं, बल्कि ये होममेड उबटन लगाती है अहसास चन्ना, आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं

एक्ट्रेस अहसास चन्ना की ग्लोइंग स्किन का राज है उनका खास होममेड उबटन। बेसन, हल्दी, दही और गुलाब जल से बना ये उबटन त्वचा को नेचुरल तरीके से साफ, चमकदार और मुलायम बनाता है। जानिए कैसे आप भी इस आसान नुस्खे से पा सकते हैं दमकती त्वचा।
Homemade Ubtan

बॉलीवुड और वेब सीरीज की चर्चित एक्ट्रेस अहसास चन्ना की स्किन हमेशा साफ, दमकती और हेल्दी दिखती है। क्या आपने कभी सोचा है कि इसका राज क्या है? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि उनका होममेड उबटन (Homemade Ubtan) ही उनके ग्लो का सीक्रेट है।

आजकल जब हर कोई केमिकल-फ्री और नेचुरल स्किन केयर की ओर लौट रहा है, तो अहसास चन्ना का घरेलू उबटन एक परफेक्ट विकल्प बन सकता है। ये उबटन न सिर्फ स्किन को डीप क्लीन करता है, बल्कि इसे नेचुरल ग्लो और कोमलता भी देता है।

क्या है अहसास चन्ना का होममेड उबटन?

सामग्री:

  • बेसन
  • हल्दी
  • दही
  • गुलाब जल
  • नींबू का रस

ये सभी चीजें स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट करती हैं, जिससे डेड स्किन हटती है और पोर्स साफ होते हैं। साथ ही, गुलाब जल और दही स्किन को नमी देते हैं, जिससे चेहरा मुलायम और फ्रेश दिखता है।

उबटन लगाने का सही तरीका

अहसास कहती हैं कि वे सप्ताह में दो बार इस उबटन का इस्तेमाल करती हैं। सबसे पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। फिर उबटन को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से 5-7 मिनट मसाज करें। इसे सूखने दें और फिर सादे पानी से धो लें।

इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और एक नेचुरल ग्लो उभरकर आता है। यह उबटन ऑयली स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और पिंपल्स को कंट्रोल करता है।

क्यों है यह उबटन खास?

आज की दौड़ती-भागती ज़िंदगी में स्किन को समय देना मुश्किल होता है, लेकिन अहसास चन्ना जैसे सेलेब्स से सीख मिलती है कि घर पर भी कुछ मिनट देकर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया उबटन एक दम प्राकृतिक, बजट फ्रेंडली और स्किन फ्रेंडली है।

बाजार के कैमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अगर हम ऐसे नेचुरल उबटन का इस्तेमाल करें, तो न सिर्फ हमारी स्किन बेहतर होगी, बल्कि लॉन्ग टर्म में ये ज़्यादा सुरक्षित भी रहेगा।

अगर आप भी चाहते हैं अहसास चन्ना जैसी स्किन, तो इस घरेलू नुस्खे को ज़रूर अपनाएं। थोड़ी सी मेहनत और कुछ घरेलू सामग्री से आप पा सकते हैं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews