चावल का पानी बालों में लगाने के फायदे, जानें इसे तैयार करने की आसान विधि

चावल का पानी बालों में लगाने के फायदे, जानें इसे तैयार करने की आसान विधि

Rice Water Benefits : सर्दियों के मौसम में हेयर प्रॉबलम्स बढ़ जाती है। बता दें कि हेयर प्रॉबलम्स की समस्या से इन दिनों हर वर्ग की महिला और लड़की परेशान है। ऐसे मौसम में डैंड्रफ, फ्रीजी और ड्राई जैसी समस्याएं हो जाती है। जिसे दूर करने के लिए आप अपने बालों में चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि एक नैचुरल कंडीशनर कि तौर पर हेयर केयर का काम करता है। इसके साथ ही बालों में होने वाले नुकसान से बचाता है। चावल के पानी में मौजूद इनोसिटोल और अन्य पोषण से भरपूर तत्वों की वजह से इसे बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए हम आपको चावल का पानी बालों पर लगानी की विधि के बारे में बताते हैं…

ऐसे करें तैयार

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद साफ बर्तन में पानी लेकर धुले हुए चावल को डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर चम्मच की मदद से उसे चावल को तब तक हिलाएं जब तक चावल का अर्क पानी में नहीं मिल जाता है।
  • इसके बाद पानी को छानकर एक अलग बर्तन में निकाल लें।
  • अब इसे कांच के डिब्बे में भरकर ढक्कन बंद कर दें और 24 घंटे के लिए उसे पैसे ही छोड़ दें।
  • इतनी देर में पानी फर्मेंटेड हो जाएगा, जिससे बालों को विटामिन और मिनरल्स मिल सकता है।
  • आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि उसे पानी को 24 घंटे से अधिक ढककर नहीं रखें, वरना यह खराब हो सकता है।
  • 24 घंटे बाद आप इस राइस वॉटर को फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
  • इसका यूज आप एक सप्ताह तक कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले आप बालों को शैंपू से धो ले उसके बाद कंडीशनर की तरह इसे अपने बालों पर अप्लाई करें।
  • इसमें आप एलोवेरा भी मिल सकती हैं जोकि बालों को शाइनिंग प्रदान करता है।
  • आप चावल के पानी को स्प्रे बोतल में भरकर भी बालों में स्प्रे कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews