पब्लिक में बोलने का डर करें दूर, जानें कॉन्फिडेंस बूस्ट करने के आसान टिप्स

Confidence Tips: पब्लिक में बोलने का डर आम समस्या है, लेकिन इसे दूर करना मुश्किल नहीं है। सही तैयारी, आत्मविश्वास और कुछ आसान टिप्स की मदद से आप अपने डर को खत्म कर सकते हैं।
Confidence Tips

Confidence Tips: स्टूडेंट और कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए कॉन्फिडेंस होना न केवल कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए जरूरी है बल्कि यह व्यक्तिगत विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। खासकर तब बात स्टेज पर बोलने की आती है तो बहुत लोग ऐसे होते हैं जो घबराते हैं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो स्टेज पर जाने से पहले ही घबराने लगते हैं।

स्टेज पर परफॉर्म करने या अपनी बात रखने से पहले थोड़ी घबराहट होना सामान्य है, लेकिन यह घबराहट खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने और कुछ जरूरी टिप्स अपने से आसानी से कम की जा सकती है। सही तैयारी, अभ्यास और मानसिक दृष्टिकोण के साथ आप अपनी घबराहट पर काबू पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप धीरे-धीरे कॉन्फिडेंट बन सकते हैं।

शीशे में देखकर बात करें

प्रोफेशनल लाइफ में बातचीत को बेहतर बनाने और बड़े समूह के सामने बोलने या परफॉर्म करने का कॉन्फिडेंस हासिल करने के लिए मिरर टॉक बहुत ही असरदार तरीका हो सकता है। जब आप रोजाना शीशे के सामने खुद से बात करेंगे तो शुरुआत में आपको यह आसान नहीं लगेगा। पहले दिन शायद आपको खुद से बात करते वक्त भी पूरी तरह से कॉन्फिडेंट महसूस ना हो। लेकिन रोजाना प्रेक्टिस से धीरे-धीरे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप इस अभ्यास को रोजाना 5 से 10 मिनट करें। इससे न केवल आपके चेहरे के हाव-भाव में सुधार होगा बल्कि आपकी बॉडी लैंग्वेज और बातचीत के तरीके में भी फर्क दिखाई देगा।

बॉडी लैंग्वेज का रखें ध्यान

कॉन्फिडेंस सिर्फ आपकी बातों में नहीं बल्कि आपकी बॉडी लैंग्वेज में भी नजर आता है। इसका मतलब है कि आप जब उठते बैठते हैं या बात करते हैं तो आपकी बॉडी का पोस्चर सही होना चाहिए। आई कॉन्टेक्ट बनाना, बात करते वक्त हाथों की मुद्राओं का इस्तेमाल करना यह सब बातें आपके आत्मविश्वास को और भी मजबूत बनाती है। इसके लिए आप मेरे टॉप के साथ-साथ बड़े परफॉर्मेंस को ऑनलाइन देख सकते हैं।

छोटी-छोटी मौकों का उठाएं फायदा

पब्लिक स्पीकिंग स्किल को सुधारने के लिए छोटे-छोटे कदमों से शुरुआत करना बहुत फायदेमंद होता है। सबसे पहले आप अपनी आवाज को रिकॉर्ड करके सुनें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किस तरह से आप अपनी आवाज को इमोशन के हिसाब से ढालते हैं, जैसे कि कब हाई नोट पर बोलना है और कब लो नोट पर। इसके अलावा आप दोस्तों परिवार के बीच छोटी प्रेजेंटेशन देने की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews