Hindi News

ये मैजिक वॉटर है अंकिता लोखंडे की ग्लोइंग स्किन का राज, इस रूटीन से मिली रेडिएंट त्वचा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंकिता लोखंडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा में से एक है। दिन पर दिन उनकी खूबसूरती को देख फैंस भी हैरान है कि आखिरकार वह क्या कर रही हैं। चलिए आज हम आपको उनकी ग्लोइंग स्किन का राज बता देते हैं।
ये मैजिक वॉटर है अंकिता लोखंडे की ग्लोइंग स्किन का राज, इस रूटीन से मिली रेडिएंट त्वचा

हर लड़की की यह चाहत होती है कि वह भी बॉलीवुड की हसीनाओं की तरह सुंदर नजर आए। लेकिन इसके लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो (Beauty and Health secret) करना भी जरूरी होता है। दरअसल, एक्ट्रेस की फ्लॉलेस स्किन लोगों का दिल जीत लेती है। सभी यह चाहते हैं कि वो भी उतना ही खूबसूरत नजर आए। अंकिता लोखंडे की गिनती टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे सुंदर एक्ट्रेस होती है।

गुजरते हुए दिनों के साथ अंकिता लोखंडे ग्लैमरस होती जा रही है। उनका फैशन सेंस, ड्रेसिंग स्टाइल और चेहरे का ग्लो बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप भी अपने चेहरे पर रेडिएंट गला चाहते हैं तो अंकिता लोखंडे का स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं। बिना मेकअप के भी उनका चेहरा खूबसूरत नजर आता है और वह खूबसूरती आप भी हासिल कर सकते हैं। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

अंकिता लोखंड का रूटीन

अंकिता लोखंडे को हाल ही में एक पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। यहां पर उन्होंने अपनी स्किन और हेल्थ केयर को लेकर कई सारे खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह रात के समय मैथी दाना और दालचीनी का पानी पीती है। इस पानी में वह सौंफ, अजवाइन और जीरा पाउडर डालते हैं।

सुबह का रूटीन

एक्ट्रेस ने बताया कि वह लहसुन की कली को पीसकर खाती हैं। इसके अलावा केसर का पानी, शिलाजीत मिलाकर गर्म पानी और विटामिन सी के कैप्सूल का सेवन भी करती हैं। वह इन सारी चीजों का इस्तेमाल रोजाना करती हैं और यही उनके ग्लो की वजह है।

जूस और फलों का सेवन

एक्ट्रेस के मुताबिक इन सारी चीजों को करने के अलावा वह फलों का जूस पीती हैं। इसमें नारियल पानी चुकंदर और कुछ सीड्स का इस्तेमाल होता है। इन सारी चीजों के कारण हेल्थ और स्किन में पॉजिटिव बदलाव आ रहे हैं।

एक्ट्रेस का मैजिक वॉटर

इन सारी चीजों के इस्तेमाल के अलावा एक्ट्रेस के पास एक मैजिक वाटर भी है जो उनकी खूबसूरती का राज है। अंकिता के पास एक चांदी का ग्लास है जिसमें वह केसर पानी में मिलाकर रखती हैं। रात भर इस मिक्स करके रखने के बाद सुबह उस पर सूरज की रोशनी पड़ने के बाद वो इसे पीती हैं। इससे उन्हें काफी पॉजिटिविटी महसूस होती है और चेहरे पर निखार भी आता है।

अध्यात्म भी है राज

हेल्दी फूड का सेवन करने के अलावा आध्यात्म भी है जो हमें खूबसूरती देने का काम करता है। अंकिता लोखंडे भी अपने रूटीन को फॉलो करने के बाद नहाकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकट मोचन जैसे पाठ पड़ती है। उनका ये रूटीन आधे घंटे का होता है। इससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। जब वह यह सब कर रही होती हैं तो उनके पीने का पानी वही रखा होता है जिसका वह दिन भर सेवन करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक इससे उन्हें बहुत एनर्जी मिलती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !