महंगे हेयर प्रोडक्ट छोड़ें, शादी से पहले बालों को लंबा और हेल्दी बनाने का ये असली तरीका जानें

हर दुल्हन चाहती है कि शादी के दिन उसके बाल चमकते, घने और खूबसूरत दिखें। लेकिन पार्लर ट्रीटमेंट और महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय सिर्फ एक आसान घरेलू उपाय रोज़ करने से बालों की लंबाई और मजबूती में चमत्कारी फर्क दिख सकता है। जानिए क्या है वो सीक्रेट।
Long Shiny Hiar

शादी का वक्त हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई सिर से पांव तक परफेक्ट दिखना चाहता है, फिर चाहे वो स्किन हो या बाल। लेकिन अक्सर भागदौड़, तनाव और प्रदूषण के कारण बाल बेजान, रूखे और टूटने लगते हैं।

ऐसे में कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स या सलून ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च कर देते हैं। मगर असल सॉल्यूशन छिपा है आपकी रोज़मर्रा की आदतों में। विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ एक छोटा-सा काम अगर आप रोजाना करें, तो बाल स्वाभाविक रूप से लंबे, मजबूत और खूबसूरत हो सकते हैं।

रोजाना सिर्फ 5 मिनट की हेयर मसाज से मिलेगा नैचुरल ग्लो (Long Shiny Hair)

अगर आप शादी से पहले अपने बालों की ग्रोथ को तेज़ करना चाहती हैं, तो रोजाना सिर्फ 5 मिनट की ऑयल मसाज काफी है। जी हाँ, कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।

किस तेल से करें मसाज?

विशेषज्ञों के अनुसार नारियल तेल, आंवला तेल, अरंडी का तेल या फिर तिल का तेल ये सभी हेयर ग्रोथ के लिए शानदार हैं। आप चाहें तो दो तेलों का मिक्स बना सकती हैं। जैसे नारियल तेल अरंडी का तेल यह बालों को गहराई से पोषण देता है। आंवला तेल और तिल का तेल यह डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकता है। मसाज करते समय सिर्फ यह ध्यान रखें कि आप उंगलियों के पोरों से हल्का दबाव डालें, ताकि स्कैल्प को नुकसान न पहुँचे।

बालों की लंबाई के लिए सही खानपान भी ज़रूरी

सिर्फ बाहर से केयर करने से बाल लंबे नहीं होते। इसके लिए अंदर से भी पोषण जरूरी है। डाइटिशियन के अनुसार, शादी से 2-3 महीने पहले अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें जैसे प्रोटीन के लिए अंडे, पनीर, दालें, दही। आयरन के लिए पालक, चुकंदर, गुड़। ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए अलसी के बीज, अखरोट। बायोटिन के लिए केला, एवोकाडो, मीठे आलू इनसे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और टूटना-झड़ना कम होगा।

एलोवेरा और नारियल तेल का पैक

शादी से पहले अगर आप अपने बालों को खूबसूरत और रेशमी बनाना चाहती हैं, तो प्राकृतिक हेयर पैक आपकी सबसे बड़ी मदद कर सकते हैं। एलोवेरा और नारियल तेल का पैक बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। एलोवेरा में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्कैल्प को ठंडक पहुंचाते हैं और डैमेज हुए बालों की मरम्मत करते हैं। वहीं नारियल तेल बालों के अंदर तक जाकर उन्हें नमी प्रदान करता है, जिससे बाल ड्राय नहीं होते और उनकी नेचुरल शाइन बरकरार रहती है। हफ्ते में दो बार यह पैक लगाने से बाल स्मूद और हेल्दी नजर आने लगते हैं।

मेथी और दही का पैक

वहीं मेथी और दही का पैक उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके बालों में डैंड्रफ या हेयर फॉल की समस्या है। मेथी के बीज में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड स्कैल्प को मजबूत करते हैं और बाल झड़ने की समस्या को कम करते हैं। दही, एक नैचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों को सॉफ्ट और फ्रिज-फ्री बनाता है। यह पैक स्कैल्प को डीप क्लींज करता है और बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें घना बनाता है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ में तेजी आती है और शादी तक आपके बाल पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत दिख सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews