Hindi News

कुर्ती के साथ बेस्ट लगेंगे ये बॉटम वेयर, मिलेगा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
कुर्ती हर मौके पर हमें खूबसूरत बनाने का काम करती है। चलिए हम आपको इसके साथ पहनने के लिए कुछ बॉटम वेयर बताते हैं जो लुक को बेस्ट बनाएंगे।
कुर्ती के साथ बेस्ट लगेंगे ये बॉटम वेयर, मिलेगा ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक

कुर्ती एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर बहुत खूबसूरत लगता है। आपको आउटिंग पर जाना है, ऑफिस जाना है या फिर कोई ओर काम है हर जगह कुर्तियां आपको कंफर्टेबल और स्टाइलिश बनाने का काम करती है। कुर्ती से जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है।

कुर्ती स्टाइल करने की बात आती है तो आमतौर पर इसे जींस के साथ पहना जाता है। ऐसा स्टाइल है जो कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जाता। किसी भी उम्र की लड़कियां इस लुक को कैरी कर सकती हैं। वैसे जरुरी नहीं की हर बार कुर्ती को आप डेनिम के साथ ही पहने। अगर आपका जींस पहनने का मन नहीं है तो कुछ बॉटम्स के साथ आप इसे ट्राई कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार बॉटम बताते हैं जो कुर्ती के साथ पर करने में परफेक्ट रहेंगे।

लॉन्ग फ्लेयर स्कर्ट

अगर कोई खास मौका है तो आप अपनी कुर्ती को परफेक्ट एथनिक लुक देने के लिए इसे लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं। इसमें आपको एंब्रॉयडरी, गोटा पट्टी और प्रिंट सभी तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। छोटी कुर्ती के साथ इस तरह की स्कर्ट अच्छी लगती है। शादी के फंक्शन में आप बनारसी स्कर्ट और सिल्क की कुर्ती पहनकर ब्यूटीफुल लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ अगर मिरर वर्क दुपट्टा डाल लिया जाए तो फिर तो क्या कहना।

प्लाजो

प्लाजो कुर्ती के साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। वेस्टर्न अपर वेयर के साथ भी पहन सकते हैं। ए लाइन कुर्तीज़ अनारकली कुर्ती, अंगरखा स्टाइल सब कुछ प्लाजो पर बेस्ट लगेगा। आपको यह बाजार में कई तरह के मिल जाएंगे। प्रिंटेड से लेकर एंब्रॉयडरी सब कुछ अवेलेबल है, जो आपको ब्यूटीफुल बनाएगा।

स्ट्रेट पेंट

स्ट्रेट पैंट भी कुर्तियों के साथ बहुत अच्छी लगती है। इन ए सिगरेट पैंट्स के नाम से पहचाना जाता है। शॉर्ट कुर्ती, हाई स्लिट कुर्ती, स्ट्रेट कट कुर्ती सभी इसके साथ अच्छी लगती है। आप एक ही तरह के रंग की कुर्ती और पेंट पहन सकते हैं। इससे आपको एकदम क्लासी लुक मिलने वाला है। इसके साथ फ्लैट्स अच्छी लगेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews