दीपावली के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। नवंबर दिसंबर ऐसे महीने होते हैं जिस समय अधिकतर शादियां होती है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करता है। लड़कियों को अपने जीवन के खास मौके को लेकर काफी एक्साइटमेंट होती है। हर चीज को खास बनाने के लिए वह काफी पहले से खरीदारी शुरू कर देती हैं। अगर आप भी नवंबर दिसंबर ब्राइड हैं और अपनी शादी के लिए लहंगा खरीदना चाहती हैं तो बिल्कुल सही जगह आई है।
आज हम आपके लिए कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्पायर्ड लहंगा लुक लेकर आए हैं जिन्हें आप रिक्रिएट कर सकती हैं। जब भी किसी फंक्शन में शामिल होने की बात आती है या फिर शादी होती है तब अधिकतर लोग सेलिब्रिटी की तरह लुक कैरी करने के बारे में सोचते हैं। चलिए कुछ शानदार लहंगे डिजाइन देख लेते हैं जिनमें आप बिल्कुल परियों की तरह नजर आएंगी।
ब्लश पिंक कलर लहंगा (Celebrity Inspired Lehenga)
अगर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहते हैं तो ब्लश पिंक कलर का रॉ सिल्क जरी कढ़ाई वाला लहंगा पहन सकती हैं। मृणाल ठाकुर ने इस तरह का खूबसूरत लहंगा पहना था। ये ब्राइडल सेट आपको रॉयल लुक देने का काम करने वाला है।
पेस्टल लहंगा
अगर आपको शादी के दौरान सिंपल और गॉर्जियस लुक चाहिए तो पेस्टल ग्रीन रंग का टिशू सिल्क लहंगा भी पहना जा सकता है। लहंगा आपको बिल्कुल डिफरेंट लुक देने का काम करेगा। ऑफलाइन और ऑनलाइन आपको इस तरह के लहंगे अलग-अलग रंगों में आसानी से मिल जाएंगे। इसके साथ पर एसेसरीज काफी प्यारी लगेगी। आप मांग टिका भी अप्लाई कर सकती हैं।
रेड लहंगा चोली सेट
दुल्हन की बात हो रही हो और लाल लहंगा चोली की बात ना की जाए ऐसा भला कैसे हो सकता है। अगर आपको कुछ डिफरेंट पहनना है तो कीर्ति सेनन की तरह आप लाल लहंगा चोली सेट पहन सकते हैं। आप चाहे तो बाजार में अपनी पसंद का कपड़ा खरीद कर लहंगा बनवा भी सकते हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक एंब्रॉयडरी वाले कपड़े आपको मिल जाएंगे। एक्ट्रेस इंस्पायर्ड लहंगा है इसलिए बाजार में इसकी कॉपी भी आसानी से मिल जाएगी।
बनारसी लहंगा
अगर रॉयल लुक चाहिए और शादी के फंक्शन को याद कर बनाना चाहती हूं तो अट्रैक्टिव बनारसी लहंगा पहन सकती हैं। आप अपने पसंदीदा रंगों में इस तरह के लहंगे खरीद सकते हैं। इसे पहनने के बाद आप बिल्कुल हीरोइन की तरह नजर आएंगी। लहंगे से मैच करती ज्वेलरी और एक्सेसरीज लुक को कंप्लीट करेगी।






