Hindi News

अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर चेहरे की इस लाल चीज से करें फेशियल, मिलेगा फ्रेश और खूबसूरत लुक!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आप घर पर टमाटर का इस्तेमाल करके त्वचा को निखार सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो स्कीन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर चेहरे की इस लाल चीज से करें फेशियल, मिलेगा फ्रेश और खूबसूरत लुक!

Skin Care Tips : चेहरे की देखभाल के लिए महिलाएं मार्केट में उपलब्ध तरह-तरह के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जिसका कई बार उन्हें साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है और यह भी पॉसिबल नहीं है कि वह हर वक्त पार्लर जाए। इसलिए वह घर पर ही रहकर अपने चेहरे की केयर करना पसंद करती हैं। इससे उन्हें अपनी जेब भी नहीं ढीली करनी पड़ती है।

यदि आप भी घर पर फेशियल करके सॉफ्ट, ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाना चाहती हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद खास है।

टमाटर

आप घर पर टमाटर का इस्तेमाल करके त्वचा को निखार सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो स्कीन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने पर आप फ्रेश और खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

ऐसे करें एप्लाई

  • सबसे पहले आपको टमाटर से स्किन को अच्छी तरह से क्लीन करना है। इसके लिए आप टमाटर को पीस लें। उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें, फिर चेहरा धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद, टमाटर से स्क्रब तैयार करें। इसके लिए एक चम्मच टमाटर की प्यूरी में दो चम्मच चीनी और थोड़ा सा शहद डालें। फिर इस स्क्रब को स्कीन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर चेहरा धोकर अच्छी तरह से इसे साफ कर लें। इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाएगा और चेहरा साफ नजर आएगा।
  • चेहरे को स्टीम दें। इसके लिए एक टब में पानी को गर्म कर लें। फिर सिर को किसी कपड़े से ढक कर चेहरे को उस टब के ऊपर की ओर झुका लें। जिससे स्किन को स्टीम मिलेगा और चेहरे डिटॉक्सिफाई होगा। इससे त्वचा की पोर्स खुलेंगे।
  • अब टमाटर का फेस पैक लगा ले इसके लिए एक चम्मच टमाटर की प्यूरी में चंदन का पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। इस फेस पैक को लगाकर 15 मिनट तक इस ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने पर चेहरे पर निखार आएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews