Hindi News

आम के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत के लिए खतरनाक, यहाँ जानें

Published:
आम के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत के लिए खतरनाक, यहाँ जानें

Do not eat these things with mango: आम को फलों का राजा माना जाता है। जितना स्वादिष्ट यह खाने में होता है, उससे कई ज्यादा सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। लेकिन कुछ खाने-पीने वाली चीजों के साथ आम का सेवन करने से सेहत को कई नुकसान होते हैं। ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनके साथ आम का सेवन करना बेहद ही हानिकारक माना जाता है।

करेला

करेले के साथ भूलकर भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से उल्टी, मतली और साँस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

दही

इन दिनों मैंगो लस्सी का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है यह सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। आम और दही दोनों की तासीर अलग-अलग होती है, इनका सेवन एक साथ करने से शरीर में कार्बन डायऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

कोल्ड ड्रिंक्स

आम के साथ कोल्ड्रिंक का सेवन करना भी बेहद हानिकारक माना जाता है। इन दोनों का सेवन एक साथ करने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। साथ ही पाचन के लिए भी यह कॉन्बिनेशन बेहद हानिकारक माना जाता है।

खट्टे फल

आम के साथ खट्टे फलों का सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए नींबू या संतरे का सेवन आम के साथ भूलकर भी ना करें। ऐसा करने से शरीर का पीएच बैलेंस असंतुलित हो जाता है, जिसके कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मसालेदार भोजन

आम के साथ मसालेदार भोजन भी नहीं खाना चाहिए। स्पाइसी खानों के साथ आम का सेवन करने से गैस, कब्जियत, एसिडिटी और अन्य कई पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !