
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमारे बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते आए हैं कि कुछ बातें कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए। कहा जाता है कि वो बताने से उनके सिद्ध होने की संभावना कम हो जाती है या फिर किसी की नजर लग जाती है। दरअसल, इस बात के जरिए वो हमें बताना चाहते हैं कि अपनी खास बातें कभी किसी से शेयर न करें। आज बड़े बड़े मैनेजमेंट स्कूल और एक्सपर्ट्स भी यही बात सिखा रहे हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं वो 7 बातें, जो आपको कभी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।
Success formula : सफलता पाना है तो इन चीज़ों को कीजिए रिप्लेस
- कभी भी किसी को अपने लक्ष्य और प्लान के बारे में मत बताइये। मत बताइये कि आपने जीवन में क्या करने का सोचा है और उसे हासिल करने के लिए आपकी योजना क्या है।
- किसी को मत बताइये कि आपके बैंक अकाउंट में कितने पैसे हैं। इस बात को खजाने के राज की तरह छिपाकर रखना चाहिए।
- हर किसी की जिंदगी में कुछ डार्क-सीक्रेट्स होते हैं। ये किसी को मत बताइये। इसे अपने मन के सबसे गोपन हिस्से में छिपाकर रखें।
- अपने जीवन साथी से जुड़ी निजी बातें किसी के साथ शेयर न करें। ये आप दो लोगों के बीच की बहुत सीक्रेट बातें हैं और आप दोनों के बीच ही रहनी चाहिए।
- अपनी कमजोरियां किसी को न बताएं। हर कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठाने या फिर उसका मजाक बनाने के लिए तैयार है, इसलिए इसे अपने तक रखें।
- कभी अपनी सफलता के बारे में बढ़ा चढ़ाकर मत बताएं। ये बात आपके ही भविष्य के लिए घातक साबित हो सकती है।
- कभी भी सोशल मीडिया पर ये शेयर न करें कि आप अपने घर से दूर हैं और आपका घर खाली है। अपने टूर प्लान्स शेयर करना भी है तो उसे किसी और तरह से करें।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

