आपको भी नहीं आती है ठीक से नींद, ये उपाय अपनाएं

आपको भी नहीं आती है ठीक से नींद, ये उपाय अपनाएं

1194671421
Marko Klaric/EyeEm/Getty Images

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज की आपाधापी भरी जिंदगी में लगभग हर शख्स किसी न किसी तनाव या परेशानी से गुजर रहा है। इसका सीधा असर उसकी सेहत और नींद पर पड़ता है। यही वजह है कि इन दिनों ठीक से नींद नहीं आने की समस्या आम हो गई है। दिन भर का तनाव और अगले दिन की फिक्र में रात की नींद कुर्बान हो रही है। ठीक से नींद न होने का असर ये होता है कि सारा दिन खराब बीतता है। न काम अच्छे से कर पाते हैं न ही मूड अच्छा रहता है। इसीलिए एक बेहतर नींद आ सके, इसकी हरसंभ कोशिश की जानी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप भी सुकून की नींद सो सकते हैं।

Dell का नया 2-इन-1 लैपटॉप हुआ भारत में लॉन्च, Detachable डिजाइन और पॉवरफुल फीचर्स, जानें कीमत

  • सबसे पहले अपनी बॉडी क्लॉक ठीक करें। सोने और जागने का समय निर्धारित करें और ये सुनिश्चित करें कि तय समय पर बिस्तर पर पहुंच जाएं।
  • आपका सोने वाला कमरा आरामदेह और ऐसा होना चाहिए जहां सुकून हो। कमरे का तापमान सही हो, ऐसी जगह से रोशनी न आए कि नींद डिस्टर्ब हो और शोर भी न रहे।
  • जिस बिस्तर पर आप सो रहे हैं, वो मुलायम और साफ सुथरा होना चाहिए। चादरें धुली हुई हों और तकिया ऐसा जो आपको सही से सपोर्ट दे सके।
  • अच्छी नींद के लिए शरीर का थकना भी जरुरी है। नियमित रूप से व्यायाम करें..इससे जहां आपकी नींद नियमित होगी वहीं शरीर भी तंदुरुस्त रहेगा।
  • योग करे..इससे मन और शरीर दोनों को फायदा होता है।
  • सोने से पहले कैफीन वाली चीजें न लें। चाय कॉफी या कैफीनयुक्त पदार्थ नींद में बाधा उत्पन्न करते हैं।
  • अगर आपको धूम्रपान की आदत है तो अच्छी नींद के लिए इसे त्याग दें। धूम्रपान करने वालों की नींद अधिक टूटती है और वो साउंड स्लीप नहीं सो पाते।
  • रात का भोजन हल्का हो और सोने से दो घंटे पहले किया जा चुका हो। खाने के एकदम बाद न सोएं।
  • सोने से पहले अपने दिल दिमाग को थोड़ा शांत करें। कोई रिलेक्स करने वाला म्यूजिक सुनें या फिर किताब पढ़ें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews