Hindi News

क्या आप भी हाथों को सुंदर बनाने के हमेशा लगाती हैं Nail Paint, हो जाएं सावधान! जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
हर रोज या सप्ताह भर में नेल पेंट चेंज करने वाली महिलाओं या लड़कियों को नेल पॉलिश के साइड इफेक्ट के बारे में अवश्य ही पता होना चाहिए, क्योंकि अधूरी जानकारी के कारण वह गंभीर से गंभीर जानलेवा बीमारियों के नजदीक चली जाती है।
क्या आप भी हाथों को सुंदर बनाने के हमेशा लगाती हैं Nail Paint, हो जाएं सावधान! जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Nail Paint  Side Effects : लड़कियों को सेल्फ केयर करना बहुत पसंद होता है। अक्सर वह स्कीन, बाल और नेल्स आदि के लिए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। कुछ लड़कियों को नेल आर्ट का बहुत ज्यादा शौक होता है। इसलिए वह बड़े-बड़े नाखून रखना पसंद करती हैं और इसमें वह तरह-तरह की नेल पेंट सप्लाई करती हैं।

हालांकि, इनकी केयर करना बेहद जरूरी है। इसके लिए मार्केट में मैनीक्योर और पेडीक्योर जैसी चीज उपलब्ध है। पिछले एक दशक में नेल केयर प्रोडक्ट्स की डिमांड काफी ज्यादा बड़ी है। लड़कियां अपने नेल्स को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह की टिप्स अपनाती रहती हैं।

क्या आप भी हमेशा लगाती हैं Nail Paint

वैसे तो मार्केट में बहुत सारे सेड्स के कलर उपलब्ध है। यदि आप नेल पॉलिश खरीदने जाते हैं, तो आप कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर आपको कौन सा सेड लेना चाहिए, लेकिन क्या आप जानती हैं नेल पेंट्स का बहुत अधिक इस्तेमाल जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए यदि आप बहुत ज्यादा नेल पेंट यूज करती हैं, तो सावधान हो जाए। हर रोज या सप्ताह भर में नेल पेंट चेंज करने वाली महिलाओं या लड़कियों को नेल पॉलिश के साइड इफेक्ट के बारे में अवश्य ही पता होना चाहिए, क्योंकि अधूरी जानकारी के कारण वह गंभीर से गंभीर जानलेवा बीमारियों के नजदीक चली जाती है।

साइड इफेक्ट्स (Nail Paint Side Effects)

  • हमेशा नेल पेंट लगाने से नाखूनों का रंग खराब हो जाता है।
  • नेल पॉलिश को सुखाने के लिए जिस जेल का यूज किया जाता है, उसमें कैंसर और बहुत जल्दी बुढ़ापा आने के लक्षण पाए गए हैं।
  • नेल पेंट के लिए तैयार किए जाने वाले कैमिकल्स के लिए लैंप यूवी किरणों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • नाखून से रंगों को हटाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहद घातक है।
  • इससे नेल्स धीरे-धारे खुददुरे हो जाते हैं और इसका नेचुरल कलर चला जाता है।
  • यदि अगर आपकी नाखून फटे हैं, तो इसके माध्यम से बैक्टीरिया शरीर के अंदर चला जाता है, जिससे जानलेवा बीमारी हो सकती है और यह इन्फेक्शन धीरे-धीरे पूरी बॉडी में फैलने लगता है।
  • नेल पॉलिश के केमिकल्स नाखून में अंदर तक जाकर स्कीन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न करता है, क्योंकि इसमें केमिकल बहुत अधिक मात्रा में होती है।

मेडिकल अध्ययन का रिपोर्ट 

मेडिकल अध्ययन में इस बात का पता चला है कि जरूरत से ज्यादा नेल पेंट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में स्किन कैंसर जैसी समस्याएं सामने आई है। इसलिए चिकित्सकों द्वारा भी यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने नाखून पर पॉलिश लगाकर ना रखें। इससे आगे चलकर आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews