मानसून के मौसम में हमारी त्वचा तो नरम हो जाती है, लेकिन अक्सर होंठ रूखे और फटे (Lip Care) हुए नजर आते हैं। यह परेशानी सिर्फ ठंडी में नहीं, बल्कि बरसात के मौसम में भी देखने को मिलती है, जब हवा में नमी ज्यादा होती है, लेकिन स्किन हाइड्रेट नहीं रह पाती।

अगर आप बार-बार लिप बाम लगाने के बाद भी ड्राय लिप्स की समस्या से परेशान हैं, तो अब वक्त है अपने लिप केयर रूटीन को बेहतर बनाने का। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जो न सिर्फ आपके होंठों को राहत देंगे, बल्कि उन्हें फिर से सॉफ्ट और स्मूद बना देंगे।

मॉनसून में ड्राय लिप्स से छुटकारा कैसे पाएं?

1. नारियल तेल और घी से करें होंठों की मालिश

घरेलू नुस्खों में सबसे असरदार उपाय है नारियल का तेल या देसी घी। इनमें मौजूद फैटी एसिड्स स्किन को पोषण देते हैं और होंठों की ड्रायनेस को दूर करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

  • हर रात सोने से पहले 2-3 बूंदें नारियल तेल या देसी घी की होंठों पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से मसाज करें ताकि तेल अच्छी तरह स्किन में समा जाए।
  • सुबह उठकर होंठ सॉफ्ट महसूस होंगे।
  • यह उपाय ड्राय लिप्स के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करता है।

2. शहद और गुलाब की पत्तियों से बनाएं मॉइश्चराइजिंग लिप पैक

शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो स्किन में नमी बनाए रखता है। वहीं गुलाब की पत्तियां होंठों को नैचुरल पिंक टोन देने में मदद करती हैं।

कैसे बनाएं लिप पैक

  • 4-5 गुलाब की पत्तियां पीस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • इसे होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें।
  • बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं, और धीरे-धीरे होंठ सॉफ्ट और चमकदार बन जाएंगे।

3. एक्सफोलिएशन है जरूरी

डेड स्किन की परतों को हटाना भी जरूरी है, वरना कोई भी मॉइश्चराइज़र असर नहीं करेगा। इसके लिए एक हल्का लिप स्क्रब बहुत मददगार हो सकता है।

होममेड स्क्रब का तरीका

  • 1 चम्मच चीनी, आधा चम्मच शहद और कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • इस स्क्रब से हल्के हाथों से होंठों पर 1 मिनट तक रगड़ें।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें और बाद में लिप बाम लगाएं।
  • हफ्ते में 1-2 बार यह उपाय करने से होंठों की डेड स्किन हटेगी और नमी बनी रहेगी।

लिप केयर के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान

  • होंठों को बार-बार जीभ से चाटना बंद करें, इससे स्किन और ज्यादा सूखती है।
  • हर दो घंटे में लिप बाम लगाएं, खासकर जब बाहर हों या एयर कंडीशनर में हों।
  • ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि होंठों की नमी शरीर की हाइड्रेशन पर भी निर्भर करती है।
  • SPF युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें ताकि धूप से होंठ डैमेज न हों।