घर में इस जगह रख दो लाफिंग बुद्धा, दौलत और खुशियां खुद चलकर आएंगी

Feng Shui: फेंग शुई के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा, धन और खुशहाली का आगमन होता है। अलग-अलग पोज़ वाले बुद्धा अलग तरह की एनर्जी और फायदे लाते हैं। सही दिशा और जगह पर इन्हें रखने से न सिर्फ नेगेटिविटी दूर होती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है।
Feng Shui

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर के कोनों में सजाए गए शोपीस सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि आपकी किस्मत बदलने की ताकत भी रखते हैं? फेंग शुई (Feng Shui) में लाफिंग बुद्धा को ऐसा ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि मुस्कुराते हुए बुद्धा की मूर्ति जहां होती है, वहां से पॉज़िटिव एनर्जी, धन और खुशियां अपने आप आकर्षित होने लगती हैं।

भारत में भी लाफिंग बुद्धा बेहद पॉपुलर हैं। लोग इन्हें ड्रॉइंग रूम, ऑफिस टेबल या मंदिर के पास रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाफिंग बुद्धा के अलग-अलग रूप होते हैं और हर रूप का अपना महत्व है? अगर इन्हें सही जगह रखा जाए तो जीवन में तरक्की, समृद्धि और सुख-शांति मिलती है। आइए जानते हैं फेंग शुई के हिसाब से कौन-सा लाफिंग बुद्धा कहां रखना चाहिए।

लाफिंग बुद्धा क्यों माने जाते हैं शुभ?

फेंग शुई में लाफिंग बुद्धा को खुशी, धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। उनकी हंसी और आनंदित मुद्रा पॉज़िटिव एनर्जी को खींचती है। माना जाता है कि घर या ऑफिस में इनकी उपस्थिति से काम में बाधाएं कम होती हैं, रिश्तों में मधुरता आती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

लाफिंग बुद्धा के प्रकार और उनका महत्व

1. धन से भरा थैला उठाए बुद्धा

अगर आप धन और तरक्की चाहते हैं, तो यह लाफिंग बुद्धा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इसे Wealth Buddha कहा जाता है और यह आर्थिक समृद्धि व बिज़नेस ग्रोथ का प्रतीक है। ऑफिस या दुकान में लगाने से नए अवसर और मुनाफे की संभावना बढ़ती है।

2. सोने की माला और सिक्कों वाला बुद्धा

यह बुद्धा सौभाग्य और धन-दौलत का प्रतीक है। इसे ड्रॉइंग रूम या घर के एंट्रेंस के पास रखा जाए तो अचानक से पैसों की आमद हो सकती है। फेंग शुई के मुताबिक, यह बुद्धा भाग्यशाली मौके और अप्रत्याशित लाभ दिलाने में मदद करता है।

3. छाता लिए बुद्धा

यह बुद्धा नेगेटिव एनर्जी से बचाने के लिए माना जाता है। इसे घर के मेन गेट या लिविंग एरिया में रखा जाता है। माना जाता है कि यह बुद्धा न सिर्फ परिवार को बुरी नजर से बचाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है।

4. हंसता और पेट सहलाता बुद्धा

लाफिंग बुद्धा का यह रूप हर घर में होना चाहिए। इसका संदेश है खुश रहो और तनाव छोड़ो। इसे बेडरूम या लिविंग रूम में रखें। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और समझ बढ़ती है और घर में पॉज़िटिव माहौल बना रहता है।

5. बच्चों के साथ बुद्धा

यह लाफिंग बुद्धा परिवार की एकता और बच्चों की तरक्की का प्रतीक है। इसे घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में रखें। माना जाता है कि इससे घर में खुशियां बनी रहती हैं और बच्चों का करियर व पढ़ाई में उन्नति होती है।

6. ट्रेवलर बुद्धा

पीठ पर बैग लिए यह बुद्धा नई जगहों और अवसरों का प्रतीक है। इसे स्टूडेंट्स या नौकरीपेशा लोग अपने स्टडी टेबल या वर्कस्पेस पर रखें। इससे करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने और ट्रैवल से जुड़े लाभ मिलने की संभावना रहती है।

लाफिंग बुद्धा लगाने के नियम और टिप्स

  • लाफिंग बुद्धा को हमेशा साफ-सुथरी और ऊंची जगह पर रखें।
  • इसे फर्श पर या जूते-चप्पल के पास रखना अशुभ माना जाता है।
  • बुद्धा की मूर्ति ऐसी जगह हो जहां परिवार के लोग और मेहमान आसानी से देख सकें।
  • इसे गिफ्ट के तौर पर देना शुभ होता है, माना जाता है कि इससे देने वाले और पाने वाले दोनों की किस्मत चमकती है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews