Hindi News

लंबे-घने बालों के लिए करें इन 4 फूलों का इस्तेमाल, तेजी से बढ़ेंगे बाल, दूर होगी हेयरफॉल की समस्या

Published:
लंबे-घने बालों के लिए करें इन 4 फूलों का इस्तेमाल, तेजी से बढ़ेंगे बाल, दूर होगी हेयरफॉल की समस्या

Flowers For Hair Growth: वयस्थ जीवनशैली में बालों का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है। पोषक तत्वों की कमी, गलत खानपान और विभिन्न प्रकार की प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। बाल बेजान, हल्के और डल होने लगते हैं। गुड़हल के अलावा भी कुछ ऐसे फूल है, जो बालों के लिए बेहद ही लाभकारी माने जाते हैं। इनका इस्तेमाल करने से बाल शाइनी, स्वस्थ, खूबसूरत और सॉफ्ट बनते हैं। यह फूल भारत में आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। आप गर्म तेल में इन्हें डालकर बालों की मसाज कर सकते हैं।

चमेली का फूल

चमेली का फूल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ तेज होती है। यह बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।

गुलाब का फूल

गुलाब का फूल भी बालों के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है, बाल शाइनी और बनते हैं।

भृंगा का फूल

भृंगा का फूल कई लाभदायक गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ तेज होती है। साथ ही इसके इस्तेमाल के बालों को पोषण मिलता है।

गेंदा का फूल

गेंदा का फूल बेहद ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !