खूबसूरत त्वचा के लिए अपनाएं ये 3 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

इन योगासनों को करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर गजब का निखार देखने को मिलता है।
Skin Care

अक्सर महिलाएं खूबसूरत स्किन टोन पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स अपनाती हैं। इसके अलावा, ब्यूटी पार्लर भी जाती है, ताकि वह अपनी स्किन को हेल्दी और स्मूथ रख सके, लेकिन कई बार मार्केट में मिलने वाली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर एलर्जी और साइड इफेक्ट देखने को मिलता है। इसके लिए उन्हें पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ते हैं।

वहीं, यदि नेचरली ग्लोइंग स्किन के लिए योग को घरेलू उपाय के रूप में अपनाया जाए, तो इससे न केवल वजन काम होगा, बल्कि आपके चेहरे पर निखार भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आपको फिजूल के खर्चे नहीं करने होंगे।

करें ये योगासन

कुछ खास योगासनों के अभ्यास से चेहरे की चमक बढ़ती है। यदि आप भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि इन योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। इसके कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाने लगेगा। आप खुद खूबसूरत दिखने के लिए क्रीम, पाउडर या फिर लिपस्टिक नहीं लगाएंगी, बल्कि आप नेचरली खूबसूरत नजर आएंगी।

सिंहासन योग

आप खूबसूरत दिखने के लिए सिंहासन योग को डेली रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर ब्रज आसन मुद्रा में बैठ जाए। अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखे और कमर सीधी रखें। इसके बाद गहरी सांस लें और मुंह खोलकर हा की आवाज निकालते हुए उसे छोडें। इस प्रक्रिया को आप 5 बार करें। इससे चेहरे की मसल्स में खिंचाव आएगा और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा, जिससे चेहरे की चमक बढ़ेगी।

स्वर्गासन योग

आप स्वर्गासन योग को डेली लाइफ का हिस्सा बना सकती हैं। इसके लिए पीठ के बल लेट कर पैरों को ऊपर उठाएं और हाथों की मदद से कमर को सहारा दें। अब सिर्फ और कंधों को जमीन पर टिका कर शरीर को सीधा रखें। ऐसा आप 5 से 10 मिनट तक कर सकती हैं। धीरे-धीरे आप इस समय को बढ़ा भी सकती हैं।

भुजागासन योग

इसके अलावा, आप भुजागासन योग कर सकते हैं, जिससे त्वचा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलेगा। इसके लिए आपको पेट के बल लेट कर हथेलियां को कंधे के नीचे रखना है। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं, फिर सिर को पीछे झुका कर कुछ सेकंड रुकें। ऐसा करने से फर्क आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews