
उत्तरी रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment) निकाली है, जो कॉन्ट्रैक्ट आधारित है। संबंधित नोटिफिकेशन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने जारी कर दिया है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में फॉर्म भर सकते हैं। आवेदम को इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में भरना होगा। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन करने की अनुमति होगी। इसके अलावा क्लस्टर और यूनिट को सही से सेलेक्ट करने की सलाह भी दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होने वाली है। डेडलाइन 11 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति क्लस्टर लखनऊ, क्लस्टर दिल्ली, क्लस्टर फिरोजपुर, क्लस्टर मुरादाबाद, क्लस्टर अंबाला और क्लस्टर जम्मू में होगी। फॉर्म भरते समय सही ईमेल आईडी और एसएमएस का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा फीस पेमेंट का स्लिप भी अपने पास जरूर रख लें। दस्तावेजों के साइज और फॉर्मेट का खास ख्याल रखें।
रिक्त पदों की संख्या
रिक्त पदों की संख्या कुल 4651 है। क्लस्टर लखनऊ में 1525, दिल्ली में 1312, फिरोजपुर में 740, मुरादाबाद में 63, अंबाला में 979 और जम्मू में 32 पद खाली हैं। वहीं वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में भी विभाजित किया गया है।
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। बाकी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है, जिसे बाद में रिफंड नहीं किया जाएगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। कैश, चेक, मनी ऑर्डर, आईपीओ, डीडी या फीस स्टांप को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट यानी एनसीवीटी/एसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए इसके अलावा कक्षा दसवीं में 50% अंक होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा 11 दिसंबर 2026 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।
ऐसे होगा चयन
सबसे पहले आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद कक्षा दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 10वीं और आईटीआई दोनों को सामान वैटेज दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। किसी भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। टाई ब्रेकिंग के लिए अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।



