दिवाली से पहले महंगा हुआ लोन, MCLR में 10 बीपीएस तक की वृद्धि, TMB का ऐलान, 7 नवंबर से नई दरें लागू 

टीएमबी ने लोन के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। MCLR में 5 से 10 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की गई है, जो अलग-अलग टेन्योर पर निर्भर करता है। नए रेट लागू हो चुके हैं। 
bank loan

प्राइवेट सेक्टर के तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में वृद्धि की गई है। एक साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोत्तरी हुई है। बाकी सभी टेन्योर के लिए दरों में 5 बीपीएस का इजाफा किया गया है। नए रेट 7 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक लागू रहेंगी।

एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। टीएमबी के इस फ़ैसले का असर विभिन्न प्रकार के ऋणों और ईएमआई पर पड़ेगा। संशोधन के बाद एमसीएलआर 7.75% से लेकर 9.45% के बीच हैं, जो पहले 7.70% से लेकर 9.35% था।

टेन्योर वाइज एमसीएलआर जानें 

ओवरनाइट एमसीएलआर 7.70% से बढ़कर 7.75% तक पहुँच चुका है। एक साल के एमसीएलआर 7.75% तक पहुँच है, जो पहले 7.70% था। तीन महीने के लिए दरें 8.40 से बढ़कर 8.45% हो चुकी हैं। 6 महीने के रेट्स 9% हैं, जो पहले 8.95% थे। 10 बीपीएस की वृद्धि के बाद एक साल के एमसीएलआर 9.35% से बढ़कर 9.45% हो चुका है।

एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों को एफडी पर 4% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।  7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.70% तक ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 567 दिन के स्पेशल डिपॉजिट स्कीम पर बैंक ऑफर कर रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर 7% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में सुपर सीनियर सिटीजंस को 10 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज भी बैंक दे रहा है।

सेविंग्स डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें 

बैंक सेविंग अकाउंट पर 2.60% से लेकर 6% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। आखरी बार 1 जुलाई 2026 को इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया गया था। 5 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए इंटरेस्ट रेट 2.60% है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 करोड़ से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर दे रहा है। 5 लाख रुपये से अधिक और 10 रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर 3% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews