धनतेरस से पहले HDFC बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 7.20% रिटर्न, जानें नई दरें

HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में 50 बीपीएस की वृद्धि की है। धनतेरस से पहले नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी मिल रहा है। 
bank fd rates

AI Generated Image

फेस्टिवल सीजन में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब तक कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू कर चुके हैं। जिसमें प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC Bank भी शामिल हो चुका है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई दरें 4 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। ब्याज दरों में 50 बीपीएस की वृद्धि की गई है।

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.60% तक ब्याज मिल रहा है।  7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं इंटरेस्ट रेट ग्राहकों द्वारा चुने गए टेन्योर पर निर्भर करता है। सावधि जमा से संबंधित जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा 

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3. 25% से लेकर 7.20% है। हालांकि यह सुविधा एनआरआई ग्राहकों पर लागू नहीं होती।एनआरआई डिपॉजिट के लिए न्यूनतम टेन्योर एक साल है। जबकि भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम टेन्योर 7 दिन और अधिकतम 10 वर्ष है।

3 साल से अधिक के एफडी पर अधिकतम ब्याज 

3 साल 1 दिन से अधिक के सभी टेन्योर पर अधिकतम ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.20% है।  वहीं 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7. 20% नहीं बल्कि 7.10% ब्याज मिल रहा है। इस सूची में 3 साल एक दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम, 55 महीने और 4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर 5 साल तक के तीन अलग-अलग टेन्योर शामिल है। बैंक 2 साल 1 दिन से लेकर 2 साल 11 महीने से कम, 35 महीने, 2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक के तीन अलग-अलग टेन्योर पर 6. 55% ब्याज ऑफर कर रहा है। 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम  और 21 महीने से लेकर 2 साल तक के एफडी पर 6.50% ब्याज मिल रहा है।

एक साल के एफडी पर मिलेगा कितना इंटरेस्ट?

1 साल से लेकर 15 महीने से कम के एफडी पर बैंक 6.25% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.75% है। 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 5.90% है। 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर 5.65% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews