छतरपुर में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 3 लाख रुपये का माल जब्त, दो आरोपियों पर केस दर्ज

छतरपुर में बमीठा पुलिस ने दो ठिकानों पर छापेमारी कर 3 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त किये हैं। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Chhatarpur News

छतरपुर: दीपावली के त्योहार को देखते हुये मध्यप्रदेश में पुलिस और प्रशासन अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं। इसी कड़ी में छतरपुर जिले में बमीठा थाने की पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किये हैं।

बता दें कि जिले की थाना बमीठा पुलिस ने ग्राम चंदनगर और शिवराजपुर के रिहायशी इलाकों में छापेमारी कर 3 लाख रुपये की कीमत के छोटे-बड़े पटाखे जब्त किये हैं। साथ ही, पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ मामला भी कर्ज किया है।

रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से रखे थे पटाखे

बता दें कि थाना बमीठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चंदनगर और शिवराजपुर के रिहायशी इलाकों में बिक्री के लिये अवैध रूप से पटाखे जमा किये गये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और योजना बनाकर पुलिस की टीमों ने दोनों स्थानों पर अलग-अलग दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने ग्राम चंदनगर के मस्जिद मोहल्ला स्थित एक मकान में छापा मारकर अवैध पटाखों का जखीरा बरादम किया है। इसके साथ ही आरोपी आफताब मोहम्मद पिता अब्दुल रहीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

वहीं, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई ग्राम शिवराजपुर के एक मकान में की। यहां से पुलिस ने विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े पटाखे बरामद किये। इस मामले में आरोपी राजेंद्र गुप्ता पिता नारायण दास गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई।

3 लाख रुपये का माल जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी अनुसार, पुलिस ने दोनों ठिकानों पर कार्रवाई करते हुये 3 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किये हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि त्योहार को देखते हुये अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है साथ ही लाइसेंस न मिलने पर आरोपी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews