अरुणाचल प्रदेश: कर्मचारियों-पेंशनर्स का 3% DA बढ़ा, एक साथ मिलेगा 4 महीने का एरियर, जानें कब खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी-पेंशन

Arunachal Pradesh Employees DA Hike : अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार का दिवाली गिफ्ट, कर्मचारियों पेंशनभोगियों का 2 प्रतिशत डीए/डीआर बढ़ाया, एक साथ मिलेगा जुलाई से अक्टूबर 2026 तक का एरियर, नवंबर में बढ़कर मिलेगी सैलरी और पेंशन
da hike

दिवाली से पहले अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में भी 3 प्रतिशत वृद्धि की है। नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में चार महीने का एरियर भी मिलेगा।

इसकी जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने धनतेरस (6 नवंबर 2026) के मौके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है, जिससे यह दर 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

4 महीने का एरियर कैश में मिलेगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर 2026 तक का एरियर कैश में दिया जाएगा। एरियर कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट और पेंशनर्स/फैमिली पेंशनर्स के पेंशन अकाउंट में जमा किया जाएगा। बढ़ा हुआ DA/DR नवंबर 2026 की सैलरी और पेंशन के साथ जमा किया जाएगा। बढ़े हुए DA/DR का फ़ायदा राज्य सरकार के तहत काम करने वाले ऑल इंडिया सर्विस (AIS) अधिकारियों और अरुणाचल प्रदेश में डेप्युटेशन पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

अबतक कई राज्यों में बढ़ चुका है DA

बता दें कि  इससे पहले मई 2026 में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते / महंगाई राहत में जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद डीए/डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई थी। अरुणाचल प्रदेश के अलावा अबतक राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा और उत्तराखंड में भी डीए/ डीआर की दरों में संशोधन हो चुका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews