IAS Transfer: ओडिशा में प्रशासनिक बदलाव, 4 आईएएस अफसरों के तबादले, मिला नया कार्यभार

ओडिशा की ब्यूरोक्रेसी में हलचल हुई है। कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

ओडिशा में धनतेरस से पहले नौकरशाही बदलाव (IAS Transfer) हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी  है। आईएएस अधिकारी विष्णुपद सेठी को सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह अध्यक्ष ओडिशा वन विकास निगम पद पर कार्यरत हैं। साथ ही केबीके के मुख्य प्रशासक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 5 नवंबर को जारी किया है। एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

गिरीश एस.एन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भेजा गया 

बैच 2002 के आईएएस अधिकारी गिरीश एस. एन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त-सह- सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह पंचायती राज और पेयजल विभाग के आयुक्त-सह-सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी रूपा मिश्रा 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर बैच 2004 की आईएएस अधिकारी रूप मिश्रा को पंचायती राज और पेयजल विभाग की आयुक्त-सह-सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।इससे संबंधित आदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव मधुसूदन दाश द्वारा जारी किया गया है।

अश्वथी एस का तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी मिला 

बैच 2003 की आईएएस अश्वथी एस को वित्त विभाग के सचिव पद का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह आयुक्त-सह-सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पद पर कार्यरत थी। साथ ही राज्य परिवर्तनकारी पहल संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews