
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी (CEN- 09/26) के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया, आज 5 नवंबर से शुरू हो गई है।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in
4 दिसंबर 2026 तक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2026 तय की गई है। फॉर्म में सुधार की तारीख 7 दिसंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक रखी गई है।
इस भर्ती में जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), लैब असिस्टेंट, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर समेत कई पद शामिल हैं।
RRB Isolated Categories Recruitment 2026
कुल पद: 191
पदों का विवरण
- जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी): 79
- लैब असिस्टेंट ग्रेड III: 36
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर: 27
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: 21
- चीफ लॉ असिस्टेंट: 17
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर: 8
- साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग): 3
योग्यता: शैक्षणिक योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) : डिग्री स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ संबंधित पोस्टग्रेजुएशन की निर्धारित योग्यता
- लैब असिस्टेंट ग्रेड III : भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास
- चीफ लॉ असिस्टेंट : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB और निर्धारित कानूनी अनुभव
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर : LLB डिग्री और 5 वर्ष की वकालत का अनुभव
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर : पब्लिक रिलेशंस, विज्ञापन, पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और 2 वर्ष का अनुभव
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर : संबंधित विषय में निर्धारित डिग्री, डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएशन, LLB या MBA
- साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) : साइकोलॉजी में पोस्टग्रेजुएशन और 1 वर्ष का अनुभव
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम पद के अनुसार 30, 33, 35, 40 वर्ष रखी गई है। एससी एसटी ओबीसी को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये फीस है। सीबीटी में शामिल होने पर 400 रुपये वापस मिल जाएंगे। एससी एसटी महिला ईएसएम पीडब्ल्यूबीडी अल्पसंख्यक ईबीसी के लिए 250 रुपये फीस है। पूरी फीस वापस मिल जाएगी।
चयन प्रक्रिया: सीबीटी परीक्षा , परफॉर्मेंस टेस्ट या ट्रांसलेशन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच
कितनी मिलेगी सैलरी: पद के अनुसार वेतन अलग-अलग होगा। यह 19,900 से लेकर 73000 रुपए तक निर्धारित है। पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं। वास्तविक मासिक वेतन पोस्टिंग, भत्तों और लागू कटौतियों पर निर्भर करेगा।
- जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) : 35400 से 60000 रुपए तक
- लैब असिस्टेंट ग्रेड III : 19900 से 38000 रुपए तक
- चीफ लॉ असिस्टेंट : 44900 से 73000 रुपए तक
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर : 44900 से 73000 रुपए तक
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर : 35400 से 60000 रुपए तक
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर : 35400 से 60000 रुपए तक
- साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) : 35400 से 60000 रुपए तक
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

