जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, एक दूसरे पर बरसाए लाठी डंडे, क्रॉस FIR दर्ज

शिवपुरी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते यह मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
shivpuri

शिवपुरी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा और मारपीट देखने को मिली। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की लाठी डंडे चल गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भरी कराया गया है।

यह घटनाक्रम जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के बलेरा गांव में हुआ है। यहां पर रास्ते और जमीन के विवाद में आपस में भिड़े दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसा दिए। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक इलाज देने के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

रास्ते के विवाद में हुआ हंगामा

इस घटना के बारे में एक पक्ष के संतोष सिंह यादव ने बताया कि उनका रास्ते को लेकर मुकेश यादव के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया है कि बुधवार की रात 8 बजे मुकेश यादव, अजय यादव धर्मेंद्र यादव शिशुपाल शिव सिंह और अन्य लोगों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। संतोष ने यह भी बताया कि जब उनका बेटा आर्मी में भर्ती हुआ था। तब भी वाद विवाद कर उसका नाम FIR में शामिल कराया गया था। बेटे की नौकरी पर असर ना आए इसलिए पैसे देकर राजीनामा किया था।

ये हुए घायल

वाद विवाद में संतोष के भाई पूरन यादव और बेटे परमाल यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बंटी ने मौके से भागकर खुद को बचाया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। यहां हर गंभीर होने से पूरन को ग्वालियर रेफर किया गया है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप

वही इस मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि संतोष यादव ने अपने बेटे की आर्मी में भर्ती के समय 3 लाख लेकर वाड़ा बेचा था। अब वह इसकी रजिस्ट्री करने में आनाकानी कर रहा है। जब उसे रजिस्ट्री करने को कहा गया तो संतोष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस पक्ष के लोगों के भी घायल होने की बात कही गई है।

क्रॉस FIR दर्ज

इस मामले की जानकारी देते हुए तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। इसके बाद चार-चार लोगों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सही जानकारी सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews