शिवपुरी में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, होटल और ढाबों पर की जांच, वाहनों की भी सघन चेकिंग

शिवपुरी में आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। एक बार फिर टीम ने विशेष अभियान चलाकर शहर के होटलों और ढाबों पर जांच पड़ताल की।
Shivpuri

शिवपुरी में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और बिक्री को लेकर आबकारी विभाग लगातार सख्त नजर आ रहा है। अब इन चीजों को रोकने के लिए विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। विभाग की टीम शहर और आसपास के इलाकों में स्थित होटल और ढाबे पर पहुंची। यहां विशेष xजांच पड़ताल की गई।

आबकारी विभाग का ये विशेष अभियान केवल होटल और ढाबों पर नहीं बल्कि सड़क पर भी देखने को मिला। पुलिस ने सड़कों पर वाहनों को रोककर जांच पड़ताल की। सतनवाड़ा इलाके में भी ये विशेष चेकिंग देखने को मिली।

आबकारी टीम ने की होटल ढाबों की जांच

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी में ये कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा और आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर की गई है। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के निर्देशन में टीम ने अलग लग जगह कार्रवाई की।

 Shivpuri

यहां हुई कार्रवाई

आबकारी विभाग की ये कार्रवाई मुन्ना ढाबा, सुल्तान ढाबा, पाठक होटल, पंजाबी ढाबा और तोमर होटल सहित अन्य जगहों पर की गई। होटलों और ढाबों के साथ साथ सड़कों पर भी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

जारी रहेगा अभियान

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बारे में अधिकारियों का कहना है कि शराब के अवैध संग्रहण, परिवहन, बिक्री और निर्माण को लेकर लगातार निगरानी चल रही है। संदिग्ध स्थानों की जांच पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्यौहार का समय ऐसे में जिले भर में अभियान और जांच करवाई लगातार जारी रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews