छतरपुर में गुटखा-पान मसाले की खेप पर पुलिस का छापा, कारोबारी फरार

छतरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुटखा और पान मसाला से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। इस मामले में मुख्य आरोपी के फरार होने और खाद्य अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बहुत ही बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला ले जाया जा रहा है।

दरअसल इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा है, जिसका नंबर UP95AT4296 बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस वाहन में भरा हुआ लाखों रुपए का माल मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जाना था।

गाड़ी छोड़कर फरार हुआ मुख्य आरोपी नवल साहू

यातायात पुलिस के द्वारा वाहन को रोके जाने और पकड़े जाने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी नवल साहू अपने कुछ साथियों के साथ मौके से चुपचाप फरार होने में कामयाब हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पिकअप के आगे अपनी चार पहिया गाड़ियों से रेकी कर रहे थे ताकि पुलिस से बचा जा सके हालांकि पुलिस इन सभी बातों की गहराई से जांच कर रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी की भूमिका को लेकर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तब आरोपी नवल साहू खुद हाथ में दस्तावेज लेकर उनके पास खड़ा था।

अधिकारी के हाथ में भी वही कागजात नजर आ रहे थे जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि दस्तावेजों के साथ मौजूद होने के बावजूद आरोपी पुलिस और अधिकारी की पकड़ से कैसे भाग निकला।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews