हरियाणा: कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ा, दिसंबर में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी-पेंशन, जुलाई से अक्तूबर का बकाया जनवरी में

Haryana DA Hike: हरियाणा सरकार का दिवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3 % बढ़ाया, महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हुआ, 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा, दिसंबर में खाते में बढ़कर मिलेगी सैलरी, जनवरी में होगा 4 महीने के एरियर का भुगतान
employees news

दिवाली से पहले हरियाणा के चार लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद डीए और डीआर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। इस संबंध में वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

आदेश के मुताबिक, हरियाणा सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। नवंबर 2026 के वेतन और पेंशन के साथ बढ़ा हुआ DA/DR दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर 2026 में होगा। जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 तक का एरियर जनवरी 2027 में दिया जाएगा।

कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशनर्स की मूल पेंशन के आधार पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते की गणना की जाएगी। यदि गणना में 50 पैसे या इससे अधिक की राशि आती है तो उसे अगले पूरे रुपये में गिना जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम की राशि को छोड़ दिया जाएगा।  यह आदेश सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों तथा पेंशनर्स पर लागू होगा।

अबतक इन राज्यों में बढ़ चुका है महंगाई भत्ता

बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद अब राज्य सरकारों ने भी डीए/डीआर की दरों में संशोधन करना शुरू कर दिया है। अबतक गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु सरकार ने अपने-अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि कर दी है। इसी क्रम में दिवाली से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य कर्मचारियों-पेंशनरों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने के लिए प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews