शिवपुरी में मिला संदिग्ध ड्रोन, ग्रामीणों में मची हलचल, जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी में एक अज्ञात ड्रोन के मिलने से हलचल मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी कि आसमान से कोई संदिग्ध वस्तु नीचे गिरी है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि ड्रोन कहां से आया है।
Shivpuri

शिवपुरी में पुलिस ने आसमान से गिरा हुआ एक ड्रोन बरामद किया है। ये मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है जब रात 9 बजे के लगभग ग्रामीणों को संदिग्ध वस्तु गिरती हुई दिखाई दी। जब इसके नीचे गिरने पर पास जाकर देखा तो ड्रोन जैसा उपकरण नजर आ रहा था।

मौके पर ड्रोन गिरने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार और दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ड्रोन कैमरा कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पुलिस ने उसे सुरक्षित रखवाया है।

रात 9 बजे का है मामला

जानकारी के मुताबिक मामला रात 9 बजे का है। दिनारा थाना क्षेत्र के ढांढ गांव में आसमान से संदिग्ध वस्तु को नीचे गिरता हुआ देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई। सभी को लग रहा था कि अचानक से आसमान से उनके गांव में क्या गिर गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उपकरण को सुरक्षित रखा गया है ताकि उसकी जांच की जा सके। ग्रामीणों के बीच ये मामला कौतूहल का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस संदिग्ध गतिविधि की नजर से भी जांच कर रही है।

आर्मी एरिया से आने की आशंका

जो ड्रोन जब्त किया गया है उसे लेकर ये आशंका जताई जा रही है कि शायद यह आर्मी एरिया से इधर की तरफ आया है और अनियंत्रित होकर अपने निर्धारित रास्ते से भटक कर नीचे गिर गया है। इसके आर्मी के होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस द्वारा ये जांच की जा रही है कि ये ड्रोन किसका है और कहां से आया है। जांच पड़ताल और आर्मी की तरफ से किसी सूचना के मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews