पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

पंजाब के पटियाला में राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में भीषण आग लग गई। दमकल और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
Karmabhoomi Express Fire

पंजाब से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। शुक्रवार को दोपहर पटियाला में राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास सराय बंजारा गांव के नजदीक कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर है कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

बता दें कि रेलवे प्रशासन को सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया। जानकारी अनुसार, पहले एक डिब्बे में आग लगी। फिर आग लगते ही तेजी से फैलना शुरू हो गई। एक के बाद दूसरे और फिर तीसरे डिब्बे तक आग पहुंच गई।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

जानकारी अनुसार, कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आए। घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। वहीं, खबर है कि रेलवे ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे द्वारा कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हैं।

किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं

रेलवे ने आग लगी बोगियों को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया, ताकि आग अन्य बोगियों तक न फैले और उन्हें नुकसान न पहुंचे। आग पर काबू पाने का काम चल रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत की बात यह है कि इस अचानक हुई घटना में अब तक किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है। ट्रेन को राजपुरा स्टेशन पर रोक दिया गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया। वहीं, ट्रेन के अंदर धुआं फैलने से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews