हार्दिक पांड्या की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, T20 टीम में नहीं मिली जगह, IPL के बाद से नहीं खेला मैच

बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन इसमें भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है। पिंडली की चोट से उबर रहे हार्दिक इस टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं।
हार्दिक पांड्या को फिर नहीं मिला मौका, T20 टीम का हुआ ऐलान, वापसी पर अभी भी सस्पेंस बरकरार

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की क्रिकेट मैदान पर वापसी का इंतजार और लंबा हो गया है। दरअसल 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन हार्दिक को इसमें जगह नहीं मिली है। वे फिलहाल पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और रिहैब से गुजर रहे हैं। दूसरी ओर उनके भाई क्रुणाल पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

दरअसल हार्दिक पांड्या लंबे समय से टी20 क्रिकेट से दूर हैं। उम्मीद थी कि वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं लेकिन बड़ौदा की टीम में उनका नाम नहीं होने से इन उम्मीदों को झटका लगा है। हार्दिक की चोट को लेकर फिलहाल कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनकी वापसी की तारीख तय नहीं है।

क्रुणाल पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई

बड़ौदा क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम में क्रुणाल पांड्या के अलावा दीपक हुड्डा, जीतेश शर्मा और रसिख सलाम डार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम की कमान उनके भाई क्रुणाल संभालेंगे। बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल पिंडली की चोट से परेशान हैं। वे चोट से उबरने के लिए रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसी वजह से उनका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चयन नहीं हुआ है। कुछ समय पहले तक माना जा रहा था कि घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलकर हार्दिक अपनी फिटनेस साबित कर सकते हैं लेकिन अब उनका नाम बड़ौदा की टीम में नहीं है।

IPL 2026 के बाद से मैदान से दूर हैं हार्दिक पांड्या

दरअसल हार्दिक पांड्या ने IPL 2026 के बाद से कोई पेशेवर क्रिकेट मैच नहीं खेला है। अक्टूबर में उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया A टीम में चुना गया था। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले ही चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। हार्दिक की चोट का असर उनकी वापसी की योजना पर भी पड़ा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वे कब तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतर पाएंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेलने के बाद उनकी वापसी के लिए आगे किस टूर्नामेंट को चुना जाएगा इसकी भी जानकारी नहीं है।

टीम में जीतेश और दीपक हुड्डा भी

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा ने 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या को कप्तान बनाया गया है, जबकि अतीत सेठ उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम में जीतेश शर्मा और दीपक हुड्डा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर जीतेश शर्मा और अमित पासी को जगह मिली है। वहीं, गेंदबाजी में रसिख सलाम डार और राज लिम्बानी जैसे नाम टीम का हिस्सा हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की पूरी टीम:

क्रुणाल पांड्या (कप्तान), अतीत सेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), भानू पनिया, महेश पिठिया, परीक्षित पाटीदार, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रसिक डार, ध्रुव बी पटेल, सफवन पटेल

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews