
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में खेला गया। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड से चार रन से मात दी है। लगातार दूसरी जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा, अंशुल कंबोज, अक्षर पटेल और आकिब नबी को दो-दो सफलता मिली।
बता दें कि वेलिंगटन में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को सिर्फ 134 रन पर समेट दिया था। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। इतने छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिये भारतीय बल्लेबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ी।
बता दें कि 26 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे और जीत के लिए टीम को सिर्फ 22 रन चाहिए थे लेकिन बारिश के कारण दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका और भारत ने डकवर्थ लुईस पद्वति से 4 रन से मैच अपने नाम किया। गेंदबाज गुरनूर बराड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। केएल राहुल को गेमचेंजर ऑफ द मैच चुना गया। अब अगला वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।
भारत की सख्त गेंदबाजी, 134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम
दूसरे वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों की सख्त गेंदबाजी देखने को मिली। न्यूजीलैंड की पारी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड की पारी में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं, कप्तान सेंटनर ने 31 रन बनाए। वहीं, हेनरी निकोल्स ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। विल यंग 6 रन, टॉम लाथम 7 रन, नाथन स्मिथ 3 रन, काइल जेमीसन 7 रन और ब्लेयर टिकनर 2 रन बना सके। टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं, भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।
दूसरे वनडे मैच मे भारतीय टीम की बल्लेबाजी
एक तरफ जहां न्यूजीलैंड की टीम का खराब प्रदर्शन रहा तो वहीं दूसरी ओर जवाब में भारत की बल्लेबाजी भी निराशाजनक रही। 135 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के विकेट भी जल्दी-जल्दी ही गिरते गए। कप्तान शुभमन गिल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं, विराट कोहली सात रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने 22 रन की साझेदारी निभाई। रोहित 28 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया।
वहीं, अक्षर पटेल सात रन बना सके। फिर केएल राहुल और श्रेयस ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई और पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, श्रेयस जेमीसन की शॉर्ट गेंद पर कैच आउट हो गए। वह 46 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बना सके। नमन धीर ने 12 रन बनाए, जबकि अंशुल कंबोज 1 रन बना सके। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए हैं, जबकि मैट फिशर को 1 विकेट हासिल हुआ।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
Rain has the final say as #TeamIndia clinch a 4️⃣-run win via DLS to go 2-0 up in the series 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV
#NZvIND https://t.co/9QywzpNCKh
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
