दिवाली से पहले DCB बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 7 नवंबर से नए रेट लागू, मिल रहा 7.75% तक इंटरेस्ट 

एफडी के ब्याज दरों में DCB बैंक ने बदलाव किया है। वरिष्ठ को एडिशनल इंटरेस्ट की सुविधा मिल रही है। कई टेन्योर पर 7% से अधिक इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 
bank fd rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के डीसीबी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 नवंबर यानि दिवाली से एक दिन पहले नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के सिंगल डिपॉजिट पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक यानी 60 साल से लेकर 70 साल से कम आयुवर्ग के ग्राहकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।  सीनियर सिटीजन प्लस यानी 70 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को बैंक 5 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा रेजिडेंट नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

17-20 महीने के टेन्योर पर अधिकतम ब्याज 

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 17 से लेकर 20 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.75% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% और सीनियर सिटीजन प्लस को 8.30% ब्याज बैंक दे रहा है। 60 महीने से लेकर 61 महीने के टेन्योर पर 7.50% ब्याज समान नागरिकों को बैंक दे रहा है।

इसके अलावा 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% और सीनियर सिटीजन प्लस को 7.95% ब्याज की सुविधा मिल रही है। 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम के टेन्योर पर 7.45 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।  सीनियर सिटीजंस प्लस के लिए इंटरेस्ट रेट 8% है।

एक साल के एफडी के लिए ब्याज दरें

12 महीने से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.90% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक और सीनियर सिटीजंस प्लस के लिए इंटरेस्ट रेट 7.15% है। 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम के टेन्योर पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति पर 10 महीने से लेकर 12 महीने से कम का टेन्योर ऑप्शन चुनता है तो उसे 6.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

2 साल से एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट जानें 

बैंक 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम के टेन्योर पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 25 महीने से लेकर 27 महीने से कम के टेन्योर पर 6.90% ब्याज मिल रहा है।  20 महीने से अधिक और 24 महीने से कम के टेन्योर के लिए ब्याज दर 6.90% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews